राम रहीम ने खुशी में काटे 5 केक: गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर 5 साल में पहली बार आया जेल से बाहर

राम रहीम अवतार माह की खुशी में केक काटते हुए

राम रहीम ने सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद 5 साल में पहली बार अवतार माह में सत्संग किया। रविवार को राम रहीम शाम 5 बजे ऑनलाइन गुरुकुल में प्रेमियों से रुबरू हुआ। राम रहीम के आगमन पर पूरे हरियाणा में प्रेमियों ने सफाई महाअभियान चलाने का फैसला किया है। सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा के 22 जिलों के 7422 गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

करनाल में भारत जोड़ो यात्रा का असर: भाजपा के खेमे में हलचल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश 25 को कांग्रेस में होंगे शामिल

राम रहीम ने 5 साल में पहली बार अवतार माह में जेल से बाहर आने की खुशी में 5 केक काटे। राम रहीम हर साल अपने गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस पर केक काटता था। परंतु पिछले 5 साल से वह 25 जनवरी को कभी जेल के बाहर नहीं आया था। इसलिए सिरसा की 45 मेंबरी कमेटी के अनुरोध पर इस खुशी में 5 केक काटे।

राम रहीम

राम रहीम

सफाई महाअभियान की शुरुआत बरनावा से
राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम से सोमवार सुबह 10 बजे वहां पर झाडू लगाकर इसकी शुरुआत करेगा। राम रहीम ने सिरसा के डेरा प्रेमियों से कहा कि आपके पास तो नहीं आ पाए। हम यहीं कल बागपत से झाड़ू चला देंगे। हम चाहेंगे कि जिम्मेदारों की परमिशन लेकर करें, कानूनी तौर पर करें।

अंबानी- अडाणी से पूछो घर में क्या दबा रखा है
राम रहीम ने अपने प्रेमियों को भजन सुनाए और प्रेमियों ने डांस भी किया। राम रहीम ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि हमारे प्रेमी पाखंडों में पड़ गए हैं। घर का मुंह किस तरफ होना चाहिए। हम चेलेंज करते हैं कि ऐसा कुछ नहीं होता। घर का दक्षिण दिशा, या किसी उस दिशा की ओर मुंह नहीं होना चाहिए।

जींद पहुंचे जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष: बोले- आंदोलन की 3 मांगे नहीं हुई पूरी, 29 जनवरी तक नहीं मानी तो रणनीति बनाएंगे

राम रहीम ने कहा कि शहरों में घरों का मुंह हर दिशा की ओर होता है। प्रेमियों को अंबानी अडाणी से पूछना चाहिए कि उन्होंने क्या घर में दबा रखा है जो इतनी तरक्की कर गए। उनसे पूछ कर आओ। ये नसीब होते हैं भाग्य के। जो मेहनत करता है रामजी उसे चुटकी में दे देता है।

राम रहीम ने कहा कि हमें दर्द तब होता है जब सत्संगी इनकी हां में हां में मिला देता है। राम रहीम ने कहा कि पाखंड वाद छोड़ दो। कई भाई मंगलवार को शेव नहीं करते। हनुमान जी का दिन मानते हैं। उनकी किस बाणी में लिखा कि इस दिन वाले दिन शेव मत करवाना। ये उल्टा सीधा सौदा बना रखा है। दुआ और बदुआ होती है।

राम रहीम

राम रहीम

5 साल में पहली बार शामिल हुआ अवतार माह में 21 जनवरी को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। पिछले साल भी उसे 91 दिन की पैरोल और फरलो मिली थी। अबकी बार उसे पांच साल में पहली बार अपने गुरु शाह सतनाम सिंह के जनवरी अवतार माह में पैरोल माने का मौका मिला है। शाह सतनाम का जन्मदिन 25 जनवरी को हैं। राम रहीम को साध्वी यौन शोषण, छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल में संदिग्ध हालत में महिला ने लगाया फंदा: प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, 4 माह की गर्भवती थी महिला

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *