यूथ कांग्रेस की हल्का कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

एस• के• मित्तल   
सफीदों,            नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित विधायक सुभाष गांगोली के ऑफिस पर यूथ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हल्का अध्यक्ष सूखा मलिक ने की। वहीं बतौर मुख्यातिथि विधायक सुभाष गांगोली व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संसार देशवाल ने शिरकत की।
इस बैठक में उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, सारंग व अनमोल राणा, सचिव इमरान खान, अक्षय रजाना, पलिन्द्र सिंह, कुलदीप गांधी, सचिन जांगड़ा, कृष्ण कुमार व बख्सी चौहान, सहसचिव पंकज पाजू कलां, नवीन भंभेवा, पुनित वर्मा, सत्यवान करसिंधू, अमित खातला, राहुल कश्यप, विक्रम सफीदों, संजीव बड़ौद, सचिन हाट, साहिल सरनाखेड़ी, टिंकू टीटोखेड़ी, रोहित टिटोखेड़ी, जाकिर हुसैन अंटा, अमन मुआना, प्रदीप अंटा व अमन सफीदों को बनाया गया। विधायक सुभाष गांगोली ने चुने गए पदाधिकारियों का कांग्रेस का पटका पहनाकर व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने चुने गए युवाओं से आह्वान किया कि युवा ही इस देश के कर्णधार है तथा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। युवा कार्यकत्र्ताओं को चाहिए कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *