मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नीतीश 9वीं बार बिहार के CM बनेंगे; UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन; पाकिस्तान बोला- भारत ने देश में घुसकर वॉन्टेड अपराधी मारे

 

कल की बड़ी खबर बिहार में सियासी उठापठक से जुड़ी रही। एक तरफ नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से दूर जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूपी में सपा और कांग्रेस सीट शेयरिंग पर सहमत हो चुके हैं। एक खबर भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से जुड़़ी रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 109वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा।
  2. प्रधानमंत्री मोदी सुप्रीम कोर्ट की डायमंड जुबली सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे।
  3. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून में रैली करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. नीतीश विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे, 2 डिप्टी CM के साथ शपथ ले सकते हैं

बिहार में जदयू और राजद का गठबंधन टूट चुका है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर NDA के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। आज वे राज्य के 9वें CM के तौर पर शपथ ले सकते हैं। उनके साथ भाजपा के 2 डिप्टी CM भी पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

भाजपा-जेडीयू कोटे से मंत्री तय: भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) ने भी 2 मंत्री पद की मांग की है। सूत्रों की मानें तो सुशील मोदी फिर डिप्टी CM बनेंगे। हालांकि मंत्रियों को लेकर अंतिम फैसला अमित शाह करेंगे।

79 विधायकों के साथ राजद सबसे बड़ी पार्टी: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से राजद 79 विधायकों के संख्या बल के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा (78) है। जेडीयू के पास 45 और कांग्रेस के पास 19 विधायक हैं। लेफ्ट के पास 16 विधायक हैं। एक विधायक सुमित कुमार सिंह निर्दलीय हैं और AIMIM के पास एक विधायक अख्तरुल ईमान हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

केजरीवाल बोले- 7 विधायकों को ₹25 करोड़ ऑफर किए गए: भाजपा की दिल्ली सरकार गिराने की साजिश; चाहते हैं मुझे अरेस्ट करें, फिर MLA तोड़ें

2. यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन, सपा ने कांग्रेस को 11 लोकसभा सीटें दीं
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, ’11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। I.N.D.I.A. की टीम और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

60 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव: इससे पहले सपा और रालोद (RLD) में 7 सीट पर गठबंधन हुआ था। यानी अब यूपी में I.N.D.I.A. गठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर सहमति बन चुकी है। राज्य की एक सीट अपना दल कमेरावादी और एक सीट चंद्रशेखर की पार्टी को दी जा सकती है। माना जा रहा है कि बची हुई 60 सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, जरांगे ने CM शिंदे के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा

सीएम शिंदे ने जरांगे को अपने हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया।

सीएम शिंदे ने जरांगे को अपने हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया।

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों की सभी मांगें मान ली हैं। CM एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। जरांगे ने कहा, ‘मराठा आरक्षण के लिए करीब 350 युवाओं ने आत्महत्या की। अब सरकार पर आरक्षण लागू करने की जिम्मेदारी है। अगर इस बार धोखा हुआ तो मैं मुंबई के आजाद मैदान में अनशन करूंगा।’

दो बच्चों के लिए दया मृत्यु चाहते हैं मां-बाप: सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएंगे; इलाज कराने में संपत्ति बिक गई, दुर्लभ बीमारी से हैं पीड़ित

20 जनवरी को निकाला था विरोध मार्च: मनोज ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 20 जनवरी को जालना से मुंबई तक के लिए पदयात्रा शुरू की थी। 26 जनवरी को जरांगे और लाखों की संख्या में उनके समर्थक नवी मुंबई के वाशी पहुंचे। जरांगे ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. SFI के खिलाफ सड़क पर बैठे केरल गवर्नर, छात्रों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए थे

केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने MC रोड पर एक चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने MC रोड पर एक चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने कोल्लम जिले में काले झंडे दिखाए। इससे नाराज होकर उन्होंने एक चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं यहां से नहीं जाऊंगा।

गृह मंत्रालय ने Z+ सिक्योरिटी दी: आरिफ के धरने पर बैठने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें और केरल राज भवन को CRPF का Z+ सिक्योरिटी कवर दिया है। इससे पहले 11 दिसंबर 2023 को आरिफ ने दावा किया कि था कि राज्य के CM पिनाराई विजयन उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे साजिश रच रहे हैं और लोगों को भेज रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. बोपन्ना ने जीता पहला ऑस्ट्रेलिया ओपन टाइटल, ऑस्ट्रेलिया के एब्डन के साथ मेंस डबल्स चैंपियन बने

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। 43 साल के बोपन्ना ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डन के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम की मेंस डबल में चैंपियन बने। भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी की जोड़ी को सीधे सेट्स में 7-6, 7-5 से हराया। करीब डेढ़ घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-एब्डन की जोड़ी का दबदबा कायम रहा।

बोपन्ना ने इतिहास रचा: बोपन्ना ने पहला मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है और ओपन एरा में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह उनके करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। एब्डेन ने भी दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता। उन्होंने 2022 विम्बलडन में ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल के साथ मेंस डबल्स जीता था।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है ऑस्ट्रेलियन ओपन: टेनिस में हर साल 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होते हैं। शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान-बिहार में सीवियर कोल्ड, UP में शीतलहर की चेतावनी: हरियाणा के हिसार में पारा 2.7º पहुंचा; दिल्ली में कोहरा, कई ट्रेनें लेट

6. हीरो ने पेश की मल्टी पर्पज थ्री व्हीलर, 3 मिनट में यह 2 व्हीलर में कन्वर्ट हो जाएगी

हीरो ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज S32 (Surge) मल्टी पर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया।

हीरो ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज S32 (Surge) मल्टी पर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया।

हीरो मोटोकॉर्प ने सर्ज (SURGE) नाम का इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है। यह थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। इस तीन पहिया गाड़ी को दो पहिया स्कूटर में भी बदला जा सकता है। ऐसा करने के लिए सिर्फ 3 मिनट ही लगेंगे। सर्ज S32 में थ्री-व्हीलर की मैक्सिमम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसे टू-व्हीलर में इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।

कैसै काम करता है सर्ज: इस कार्गो थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर या एक स्कूटर छिपा रहता है। पहले ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन जब इसमें से स्कूटर बाहर आ जाता है। तब इसकी सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर की सीट पर शिफ्ट हो जाती है। कंपनी इस व्हीकल के 4 वैरिएंट लॉन्च करने वाली है।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP प्रभारियों की लिस्ट: UP में बैजयंत पांडा, MP में महेंद्र सिंह की नियुक्ति; बिहार में तावड़े की जिम्मेदारी बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *