मॉडल संस्कृति स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस

मॉडल संस्कृति स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस

एस• के• मित्तल 
सफीदों,  नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों में वीर बाल दिवस मनाया गया। गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूत, धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी को समर्पित वीर बाल दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही विद्यालय में शहीद उधम सिंह की जयंती भी मनाई गई। गुरनाम जी ने वीर बाल दिवस पर बच्चों को विस्तारपूर्वक जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह ने शहीद उधम सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। वीरेंद्र मलिक एवं फतेह सिंह ने शहीद उधम सिंह के बलिदान और देश के प्रति उनकी भावना के बारे में, उनके जीवन वृत्त पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह ने कहा कि हमें देशभक्तों के बलिदान को याद रखना चाहिए और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। देश भक्ति की भावना हमारे अंदर होनी चाहिए। इस अवसर पर सुरेश कुमार, सुरेंद्र दुग्गल, तेजवीर शर्मा, प्रमोद गौतम, मोहित कुमार, कमलेश कुमारी व नवीन कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *