मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों इलाके में लगाई विकास की झड़ी: अशोक आर्य

एस• के• मित्तल   
सफीदों,       मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों इलाके में विकास की झड़ी लगाई है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक आर्य ने कही। वे नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने अशोक आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में अशोक आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जींद जिले से विशेष लगाव है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित रैली में इस क्षेत्र में विकास की एक इबारत लिखने का काम किया है। इस रैली में सीएम ने सफीदों को सबसे बड़ी सौगात पैरामैडिकल कालेज की प्रदान की है। इसके अलावा अनेक सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की परियोजनाओं को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री के समक्ष जो भी विकास कार्यों की मांगे रखी गई उन्हे उन्होंने सहजता से मंजूर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों से भारत का मान विश्वपटल पर बढ़ा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण व काशी विश्वनाथ कोरिडोर की स्थापना अपने आप में अनूठे उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल बीमा, भावांतर भरपाई, 8 हजार करोड़ का मुआवजा, एमएसपी पर खरीद, ऑनलाइन बदली, डायरेक्ट बेनिफिशरीज समेत अन्य योजनाएं लागू करके जनता व किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया। केंद्र और राज्य सरकार का मुख्य मकसद है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को पहुंचे। उसका सार्थक परिणाम यह है कि प्रदेश के लोगों की जीवन में काफी परिवर्तन आया है। आम जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है तथा युवाओं को नौकरी बिना खर्ची व पर्ची नौकरियां मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *