महेंद्रगढ़ में चलती बाइक से कूदी महिलाएं: गांव के युवक ने लिफ्ट के बहाने बैठाकर की छेड़छाड़; एक की मौत, दूसरी गंभीर

घायल ममता का महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव गोपालवास में एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल, दोनों महिलाओं से गांव के ही युवक ने बाइक पर छेड़छाड़ की थी। युवक ने बाइक नहीं रोकी तो महिलाओं ने छलांग लगा दी।

2019 के बाद से पहले टेस्ट टन के साथ, एक कोहली संदेश: उनकी कहानी अभी भी बन रही है

घायल ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी चचेरी बहन मोनिका अपने गांव के बस स्टैंड गोपालवास पर खड़ी हुई थी और सतनाली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी समय गांव का नवीन नाम का लड़का पीछे से बाइक लेकर आया। उसने कहा कि आप सतनाली चलोगी। हम उसके साथ उसकी बाइक पर बैठ गई और सतनाली के लिए चल पड़ी।

पत्नी के अफेयर से परेशान पति लापता: फतेहाबाद में भाई ने भाभी और उसके परिजनों पर लगाए आरोप

महिला की मौत के बाद खड़े परिजन।

थोड़ी दूर चलने के बाद वह चलती बाइक में छेड़खानी करने लगा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। उन्होंने बाइक रोकने के लिए कहा तो उसने अपनी बाइक नहीं रोकी और स्पीड और तेज कर दी। जैसे ही वे गोपालवास सतनाली के बीच हरेंद्र के खेत के पास पहुंचे तो उन दोनों छलांग लगा दी।

नवीन अपनी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। वह कुएं के पास मदद के लिए दौड़ी। वहीं मोनिका के सिर पर ज्यादा चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *