मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़: आरोपी ने पहले गले लगाया, फिर KISS करने की कोशिश की; मुंबई में गिरफ्तार

 

मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह की है।

मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़: आरोपी ने पहले गले लगाया, फिर KISS करने की कोशिश की; मुंबई में गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

बांग्लादेशी नागरिक है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के रूप में हुई है, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है। जब वह एयर होस्टेस से गलत व्यवहार कर रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की।

तभी फ्लाइट कैप्टन भी बाहर आ गए। उन्होंने जब आरोपी को रोका तो वह लड़ने लगा। कैप्टन ने उसे रेड वार्निंग कार्ड दिया। यह कार्ड उस पैसेंजर को दिया जाता है जो कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

भारत के टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना यूएस ओपन मेन्स डबल्स के फाइनल में; ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया
मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जो उसे सहार पुलिस स्टेशन ले गए। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने ऑफिसर को थप्पड़ मारा, हिरासत में लिए जाने के बाद माफी मांगी

सिडनी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की घटना सामने आई थी। एक पैसेंजर ने एअर इंडिया के सीनियर ऑफिसर को थप्पड़ मारा। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की थी

पलवल में नाबालिग को अगवा कर कुकर्म: 3 दिन तक जंगल में रखा; शराब-गांजा पिलाने का प्रयास, 2 आरोपियों पर FIR

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की:2 मेंबर्स को चोटें आईं

पांच महीने पहले भी फ्लाइट में पैसेंजर की बदतमीजी की एक घटना सामने आई थी। दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। बाद में एयरलाइन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

 

खबरें और भी हैं…

.
देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव: मथुरा में जन्मभूमि रोशन; उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में कान्हा का भुट्‌टे और नींबू से शृंगार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *