ममता बोलीं- जहरीले सांप पर भरोसा, भाजपा पर नहीं: वे देश बर्बाद कर रहे, गृह राज्य मंत्री के खिलाफ कई केस, ये शर्मनाक

कूच बिहार/मालबाजारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को कूच बिहार और मालबाजार में रैली को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कूच बिहार में एक रैली को संबोधित किया। ममता ने कहा- आप एक जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं। उसे पाल भी सकते हैं, लेकिन आप भाजपा पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकते। भाजपा देश को बर्बाद कर रही है।

ममता ने भाजपा पर आचार संहिता का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। बंगाल सीएम ने कहा- केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF), और CISF भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

ममता ने आगे कहा, उनकी पार्टी टीएमसी केंद्रीय एजेंसियों की धमकियों के सामने नहीं झुकेगी। ममता ने कूच बिहार में महिलाओं से आग्रह किया कि अगर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले BSF द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

कूच बिहार में रैली के दौरान ममता ने वहां मौजूद वाद्य यंत्र को भी बजाया।

कूच बिहार में रैली के दौरान ममता ने वहां मौजूद वाद्य यंत्र को भी बजाया।

ममता बोलीं- TMC से निकाले गए नेता भाजपा की संपत्ति
ममता ने कूच बिहार से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक का नाम लेते हुए कहा, यह बड़े शर्म की बात है कि एक व्यक्ति जिसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं, उसे गृह राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

ममता ने आगे कहा- ये वही निसिथ हैं, जो पहले TMC में हुआ करते थे लेकिन 2018 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब वह भाजपा की संपत्ति हैं।

ममता का आरोप- सेंट्रल फोर्स भाजपा के लिए काम कर रहीं
ममता ने कूचबिहार के अलावा मालबाजार में भी एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित किया। ममता ने कहा, केंद्रीय जांच एजेंसियां, NIA, IT, BSF और CISF जैसे सेंट्रल फोर्स भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। मैं लोगों से मतदान के बाद नतीजे आने तक EVM की सुरक्षा करने को कहूंगी।

अब पढ़िए कूच बिहार में PM मोदी की रैली की बड़ी बातें…

ममता बनर्जी के अलावा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा- संदेशखाली के दोषियों को मोदी सजा दिलवाकर ही रहेगा। उनकी बाकी जिंदगी जेल में ही कटेगी।

  • ये पूरे देश का चुनाव है। ये देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का चुनाव है। इसलिए दिल्ली में कमजोर नहीं, मजबूत सरकार जरूरी है। आप बताइए, क्या देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना चाहिए या नहीं? हमें देश की सरकार, मजबूत सरकार और काम करने वाली सरकार बनानी है।
  • आजादी के बाद देश में 6-7 दशक में लोगों ने केंद्र में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, बड़े फैसले लेने वाला नेता है। मैं विनम्रता से कहना चाहता हूं कि मोदी भारत की जनता-जनार्दन का सेवक है। मोदी बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं।
  • मोदी ने गरीब को हक दिया और गरीबों को लूटने वालों के खिलाफ बड़े फैसले लिए, ताकि देश भ्रष्टाचार मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि देश आतंकवाद से मुक्त हो। मोदी ने बड़े फैसले लिए, ताकि महिलाओं को जीवन आसान हो।

ये खबर भी पढ़ें…

कलकत्ता HC बोला- संदेशखाली पीड़ितों का 1% सच भी शर्मनाक: कोर्ट ने कहा- अगर ऐसा है तो पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी 100% जिम्मेदार

संदेशखाली मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को बंगाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, ‘अगर इस मामले में एक परसेंट भी सच्चाई है तो यह शर्मनाक है। पूरा प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी इसके लिए नैतिक तौर पर 100% जिम्मेदार है। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *