मणिपुर में किडनैप हुए ASP को सुरक्षाबल ने छुड़ाया: मैतेई संगठन के लोग घर से उठा ले गए थे; इलाके में सेना तैनात की गई

 

मैतेई संगठन के लोगों ने मंगलवार की शाम एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। उनका अपहरण मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे की है।

 

पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा आज: 1800 करोड़ के स्पेस प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग करेंगे; गगनयान की प्रोग्रेस देखेंगे

 

अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का मौहाल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे हथियारबंद लोग ने एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे हथियारबंद लोग ने एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

ASP ने मैतेई संगठन के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था
मंगलवार की शाम मैतेई संगठन के कुछ लोगों ने ASP अमित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों और हथियारबंद बदमाश के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मैतेई लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया।

दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने उनके सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

 

बंगाल में रामनवमी हिंसा मामले में 16 गिरफ्तार: NIA ने हिंसा के फुटेज से आरोपियों की पहचान की, सभी पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने के आरोप

 

CM बोले- जनता को घबराने की जरूरत नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 25 फरवरी को एक प्रोग्राम में कहा था कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करे लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि मैं राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। (फाइल वीडियो)

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि मैं राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। (फाइल वीडियो)

मणिपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं को सिलसिलेवार पढ़ें…

15 फरवरी: SP और DC ऑफिस पर हमला

ये तस्वीरें शुक्रवार (16 फरवरी) की है। हमलावरों ने कई गाड़ियां जला दीं।

ये तस्वीरें शुक्रवार (16 फरवरी) की है। हमलावरों ने कई गाड़ियां जला दीं।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 15 फरवरी की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP और DC ऑफिस पर हमला कर दिया था। साथ ही एक बस सहित कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

 

 

बंगाल में रामनवमी हिंसा मामले में 16 गिरफ्तार: NIA ने हिंसा के फुटेज से आरोपियों की पहचान की, सभी पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने के आरोप

 

13 फरवरी: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर-IRB पोस्ट पर हमले हुए

हिंसा में 1 युवक की मौत हुई थी और 3 घायल थे।

हिंसा में 1 युवक की मौत हुई थी और 3 घायल थे।

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में 13 फरवरी को उपद्रवियों ने पेंगेई के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की थी। इसमें एक की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा तेजपुर इलाके में इंडिया रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमला किया गया था। यहां से 6 AK-47, 4 कार्बाइन, 3 राइफल, 2 LMG और कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी लूटे गए। गोलीबारी, हमले और हथियारों की लूट के वीडियो भी सामने आए थे।

 

धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित: अरविंद शर्मा विहिप द्वारा चलाया जा रहा है धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *