मणिपुर में उपद्रवियों ने मैतेई इलाके में दो-तीन घर जलाए: कई राउंड फायरिंग की; पुलिस ने हालात सामान्य होने का दावा किया

 

मणिपुर में बुधवार को एक बार फिर हिंसा हुई। हमलावरों ने मैतेई इलाके में घुसकर रात करीब साढ़े 10 से 11 के बीच दो-तीन घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना इंफाल वेस्ट के कैथेलमांगबी के पत्सोई थाना क्षेत्र की है। सभी हमलावर हथियार से लैस थे।

चुनाव आयुक्त बोले-चुनावों में मनी पावर हमारे रडार पर: अगर प्रवर्तन एजेंसी कोई एक्शन नहीं लेंगी, तो हम उनसे कार्रवाई कराएंगे

पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद मैतेई समुदाय की महिलाओं का एक समूह घटनास्थल पर जुट गया। सुरक्षाबलों ने महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका और शांति कायम करने की कोशिश की।

पुलिस ने दावा किया कि आगजनी के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम ने हालात को काबू में कर लिया है। इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। हालांकि, गुरुवार सुबह तक फायरिंग की आवाज रुक-रुक कर आती रही।

चुनाव आयुक्त बोले-चुनावों में मनी पावर हमारे रडार पर: अगर प्रवर्तन एजेंसी कोई एक्शन नहीं लेंगी, तो हम उनसे कार्रवाई कराएंगे

जुलाई से लापता स्टूडेंट्स की हत्या के बाद भड़की हिंसा
राज्य में जुलाई से लापता दो मैतेई स्टूडेंट्स की डेड बॉडीज की तस्वीरें सामने आने के बाद करीब दो हफ्ते पहले हिंसा भड़की थी। बुधवार (27 सितंबर) को राजधानी इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

28 सितंबर की रात में उपद्रवियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल पूर्व के लुवांगसांगबाम स्थित निजी घर पर हमला करने की कोशिश की। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया था।

पहली तस्वीर- इसमें दो स्टूडेंट्स 17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में छात्रा एक सफेद टी-शर्ट में है, जबकि हेमजीत चेक शर्ट में है और बैकपैक पकड़े हुए है। उनके पीछे दो बंदूकधारी भी नजर आ रहे हैं।

17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

17 साल की हिजाम लिनथोइंगंबी और 20 साल का फिजाम हेमजीत बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर- इस तस्वीर में दोनों स्टूडेंट्स के शव झाड़ियों के बीच पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह तस्वीर मणिपुर के किस इलाके की है। पुलिस और जांच एजेंसी शव ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

हिसार में केमिस्ट से मारपीट कर फोन-30 हजार लूटे: दुकान बंद कर घर जाते हुए 3 बाइक पर सवार बदमाशों ने घेरा

इस तस्वीर में दोनों स्टूडेंट्स के शव झाड़ियों के बीच पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में दोनों स्टूडेंट्स के शव झाड़ियों के बीच पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

CBI ने 2 स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में 4 को गिरफ्तार किया
दोनों स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में CBI ने रविवार 1 अक्टूबर को 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 महिलाएं हैं। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया था। जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई थी। गुवाहाटी कोर्ट ने इन आरोपियों को CBI की 5 दिन की हिरासत में भेजा है।

गिरफ्तार लोगों में हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी भी है। CBI उनकी दो बेटियों को भी अपने साथ ले गई, जिनकी उम्र 9 और 11 साल है। बेटियां नाबालिग हैं, इसीलिए उन्हें किसी रिश्तेदार को सौंपा जाएगा।​​​

मुख्यमंत्री एन बीरेन ने भी चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इनके नाम पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग हैं। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को मौत की सजा दिलाएंगे।

दोनों स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर इंफाल के अलग-अलग इलाकों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मैतेई महिला संगठन मीरा पैबिस ने मोमबत्ती जलाकर मृत मैतेई स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि दी। हत्या के विरोध में चुराचांदपुर बंद भी रहा।

मणिपुर में अब तक 180 की मौत, 1100 घायल
मणिपुर में पिछले 4 महीने से चल रही जातीय हिंसा में अब तक 180 लोग मारे गए हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं 5172 आगजनी के केस सामने आए, जिनमें 4786 घरों और 386 धार्मिक स्थलों को जलाने और तोड़फोड़ करने की घटनाएं शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

पहले सरकार को सपोर्ट, अब खिलाफ हुए मैतेई:कुकी एरिया में दो स्टूडेंट का मर्डर, परिवार बोला- पुलिस डरकर उन्हें ढूंढने नहीं गई

3 मई, 2023 से मणिपुर में हो रही हिंसा 5 महीने बाद नए मोड़ पर है। शुरुआत में मैतेई समुदाय CM बीरेन सिंह और सरकार का खुलकर सपोर्ट कर रहा था, अब खिलाफ है। वजह 17 साल की लड़की और 20 साल के फिजाम हेमनजीत की हत्या है।

NIA-CBI ने कहा- मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूतों पर आधारित:इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट ने एजेंसियों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे

दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में मणिपुर के इंफाल शहर के अलग-अलग इलाकों में दो हफ्ते से प्रदर्शन जारी है।

दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में मणिपुर के इंफाल शहर के अलग-अलग इलाकों में दो हफ्ते से प्रदर्शन जारी है।

मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूत के आधार पर की गई है। NIA और CBI ने 2 अक्टूबर को यह बात कही। दोनों एजेंसियों ने इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है

 

खबरें और भी हैं…

.रेहड़ी लगाने वालोंं को रास नहीं आ रहा पैरामेडिकल कॉलेज को बचाने के लिए दिया जा रहा धरना रेहड़ी वाले बोले: न बिकता माल, सड़क पर खड़ी उनकी कई-कई रेहड़ी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *