भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

 

हरियाणा की समृद्धि में महिलाओं का अप्रतिम योगदान: सुमित्रा देवी

 

एस• के• मित्तल

सफीदों, भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर के सरोज अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की।

गैंगस्टर लंबू के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला: सट्‌टा-जुआ में हुए कर्ज को उतारने के लिए कारोबारी से मांगे 5 लाख, पांच आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल के चेयरमैन पवन गर्ग, डायरेक्टर सरोज गर्ग व अंशुल गर्ग ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं डा. शुभम गर्ग, डॉ. नैंसी गर्ग, डॉ. सोनाली व डॉ. निर्मला ने शिविर में आए हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हे उचित परामर्श दिया। वहीं दर्जनों महिलाओं के मधुमेह, रक्तचाप व हीमोग्लोबिन की भी जांच करवाई गई। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाडे के तहत प्रदेश भर में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा परिवार की चिंता में खुद के स्वास्थ्य के लिए लापरवाह हो जाती है जबकि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव होती है।

हिसार में कपास की फसल को नुकसान: कृषि विभाग की रिपोर्ट में बरवाला, उकलाना और नारनौंद में फसलें बर्बाद

वास्तव में हरियाणा की समृद्धि में महिलाओं का अप्रतिम योगदान है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जिला प्रभारी राजवंती पांचाल, प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली मिश्रा, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा, पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, शिक्षाविद् पूनम सिंगला, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, सरोज सैनी, गीता रानी, सुषमा शर्मा, सोनिका, राजकुमारी सेन, सुनीता चौहान, गीतांजलि कंसल, मोनिका शर्मा, अनीता, कमला व कृष्णा पांचाल ने भी शिरकत की।

अंबाला नगर निगम में CM फ्लाइंग की रेड: अधिकारियों में मचा हड़कंप; टीमें अलग-अलग ऑफिसों का खंगाल रहीं रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *