भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में सफीदों को मिली बड़ी भागीदारी

 

 

 

गीतांजलि कंसल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तो मोनिका शर्मा को बनाया जिला संयोजक

 

 

एस• के• मित्तल       

सफीदों,       भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इस विस्तार में सफीदों को बड़ी भागीदारी प्राप्त हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर अपने संपर्क अभियान के तहत गुरूद्वारा गली स्थित नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वूमेन एरा फाउंडेशन के कार्यालय में पहुंचे।

  1. Realme Narzo 50 5G सीरीज, Techlife Watch SZ100 भारत में 18 मई को होगी लॉन्च: सभी विवरण

जहां पर फाऊंडेशन की महिलाओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने संस्था की फाऊंडर समाजसेविका गीतांजलि कंसल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, इरा फाऊंडेशन की इंचार्ज मोनिका शर्मा को जिला संयोजक व अमन जैन की जिला सह संयोजक के पद पर नियुक्ति की घोषणा की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा नेताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ स्वागत किया।

‘वे अपने प्रयासों को बढ़ा रहे हैं …’: स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क यूक्रेन के स्टारलिंक के खिलाफ रूस के साइबरवार पर

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि इन महत्वपूर्ण लोगों का पार्टी के साथ जुडऩा अपने आप में अभूतपूर्व है तथा इनकी बेहतरीन सोच, प्रतिष्ठा, सामाजिक दायरे, निष्ठा व लग्र से संगठन के कार्यों को बल मिलेगा। संगठन में शामिल हुए इन लोगों को भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। पूरा संगठन एक परिवार की तरह से हमेशा इनके साथ जुड़ा रहेगा।

करनाल: आतंकियों के पास मिले RC और नंबर प्लेट मामले में एक्शन, नितिन को पकड़ने को पुलिस की रेड

इस मौके पर संस्था की फाउंडर गीतांजलि कंसल, सैंटर इंचार्ज मोनिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, अमन जैन, रवि थनई, कमलदीप अत्री, सक्षम भाटिया व सत्यवान चहल मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *