भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत: बचन सिंह आर्य

पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने किया रामलीला का उद्घाटन

 

एस• के• मित्तल   

सफीदों, उपमंडल के गांव बहादुरगढ़ में सैनी समाज रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।

पंचकूला पहुंचे CM के अतिरिक्त प्रधान सचिव: डॉ. अमित अग्रवाल ने स्व. डॉ. नानकचंद द्वारा रचित ‘निर्झरी’ काव्य कृति का किया लोकार्पण

इस मौके पर सैनी समाज के मौजिज लोगों ने बचन सिंह आर्य का शॉल औढ़ाकर जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि हर व्यक्ति भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उसे आत्मसात करें। भगवान श्रीराम ने अमीर-गरीब, जाति-पाति, छोटे-बड़े सभी को अपनाया और वहीं जनता के हर वर्ग ने भी श्रीराम को अपनाया। वर्तमान माहौल में श्रीराम बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी युगों में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

 

सेम सेक्स मैरिज में कल आ सकता है फैसला: स्पेशल मैरिज एक्ट में रजिस्ट्रेशन की मांग, सरकार का तर्क- यह भारतीय समाज के खिलाफयुवाओं को उनके जीवन चरित्र से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को एक आदर्श बेटे, एक आदर्श शिष्य, एक आदर्श पति, एक आदर्श पिता और एक आदर्श राजा के रूप में हमेशा पूजा जाते रहेंगे।

(16 अक्टूबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर

 

इस मौके पर सुभाष सैनी, सत्यवान सैनी, रघुवीर सैनी, डा. भीष्म सैनी, सत्यवान सैनी, राजेश सैनी, कर्मवीर तुषीर, सुलतान वाल्मिकी, लीलु पांचाल व श्याम पुनिया विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *