बेटे की जीत के लिए रेणुका बिश्नोई की चुनावी मेहंदी: महिलाओं के लगवाई मुफ्त में मेहंदी; करवा चौथ के उपलक्ष्य में किया था आयोजन

 

आदमपुर उप चुनाव में भाजपा के भव्य बिश्नोई चुनावी मैदान में है। चुनाव के बीच ही वीरवार को करवा चौथ का व्रत आ गया। ऐसे में बुधवार को आदमपुर में चौधरी भजन लाल की 107 नंबर दुकान पर महिलाओं के लिए मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भव्य बिश्नोई की मां रेणुका बिश्नोई ने किया। इस उत्सव में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल की मेहंदी महिलाओं ने हाथों पर सजाई। पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मेहंदी सजाई। रेणुका ने मेहंदी उत्सव की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेटे की जीत के लिए रेणुका बिश्नोई की चुनावी मेहंदी: महिलाओं के लगवाई मुफ्त में मेहंदी; करवा चौथ के उपलक्ष्य में किया था आयोजन

बेटे के प्रचार में जुटी है रेणुका बिश्नोई

पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई आदमपुर उप चुनाव की घोषणा से पहले ही बेटे के चुनाव प्रचार के लिए उतरी हुई है। रेणुका ने आदमपुर में महिलाओं के लिए नारी तू नारायणी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत वह महिलाओं से रूबरू हुई। भव्य ने बुधवार को नामांकन भरा था और वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे।

रेणुका के हाथों पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया गया।

रेणुका के हाथों पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया गया।

आदमपुर पर रहा है भजनलाल परिवार का वर्चस्व

आदमपुर विधानसभा से अब तक पूर्व सीएम भजन लाल का परिवार ही चुनाव लड़कर जीतता आ रहा है। इसी सीट पर अब भजनलाल की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। वर्ष 1968 में भजन लाल, 1972 में भजनलाल, 1977 में भजनलाल, 1982 में भजन लाल, 1987 में भजन लाल की पत्नी जसमा देवी, 1990 में भजन लाल, 1996 में भजन लाल, 2005 में भजन लाल, 2009 में रेणुका बिश्नोई, 2014 और 2019 में कुलदीप बिश्नोई चुनाव जीते। इसके बाद 3 अगस्त काे कांग्रेस से मनमुटाव होने के बाद कुलदीप ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
नारनौल में पंचायत चुनाव में पुलिस की तैयारी: एसपी ने नांगल क्षेत्र में किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *