बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर फ्रॉड: रेवाड़ी के शख्स के खाते से 26 हजार निकाले; एप डाउनलोड कराकर अंजाम दी वारदात

 

 

रेवाड़ी जिले में एक शख्स के साथ 26 हजार रुपए से ज्यादा का फ्रॉड हो गया। शातिर ने बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर एक एप डाउनलोड कराई और फिर खाते से नकदी साफ कर दी। कसौला थाना पुलिस ने शातिर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिसार में युवक का अपहरण कर 6 लाख फिरौती वसूली: ठेकेदार के पूर्व पार्टनर ने 2 साथियों संग की वारदात; 8 घंटे बाद छूटा

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव आसलवास निवासी नत्थूराम का उनके ही गांव में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। शुक्रवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली निगम का कर्मचारी बताते हुए जानकारी दी कि उनका बिजली का बिल अपडेट नहीं है, जिसकी वजह से बिल पर पेनेल्टी लग रही है। अगर अपडेट नहीं किया तो पेनेल्टी की राशि बढ़ती जाएगी।

नत्थूराम शातिर शख्स की बातों में आ गया। शातिर ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर क्यिूक एप स्पोर्ट एप डाउनलोड कराई। नत्थूराम ने एप डाउनलोड करने के बाद अपने खाते से संबंधित सारी जानकारी एड कर दी। इसके बाद शातिर ने उसके खाते से 4 बार ट्रांजेक्शन की

ब्लाक समिति के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह हुए अलॉट ब्लाक समिति में 102 उम्मीदवार रहे चुनावी मैदान में 21 ने उठाए फार्म तो 2 चुने गए है सर्वसम्मति से

पहली बार में खाते से 20 हजार, फिर 5 हजार, तीसरी बार 1 हजार और चौथी बार में खाते से 200 रुपए कट गए। नत्थूराम के पास पैसे कटने का मैसेज आते ही उसने तुरंत उसी नंबर पर कॉल की तो नंबर स्विच ऑफ मिला।

नत्थूराम तुरंत बैंक पहुंचा और अपने खाते से संबंधित जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। बैंक से मिली जानकारी के बाद नत्थूराम सीधे कसौला थाना पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात

शख्स के खिलाफ धारा 379, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जिसके खाते में नकदी ट्रांसफर हुई, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.अंबाला से कक्षा 9वीं का छात्र लापता: घर से स्कूल के लिए निकला, इंदिरा पार्क के पास पड़ा मिला साइकिल

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *