बहुरुपियां पर चौटाला परिवार में जुबानी जंग: भतीजे दिग्विजय का चाचा अभय को जवाब; अपने वाले बहुरुपिये का समाधान हम कर लेंगे

 

हरियाणा की राजनीतिक में चर्चित चौटाला परिवार में चाचा अभय चौटाला और भतीजे दिग्विजय चौटाला में इन दिनों बहुरुपिया के नाम पर जुबानी जंग चल रही है। इसकी शुरूआत जजपा नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा भाजपा- जजपा गठबंधन समंवयक मीनू बैनीवाल को बहुरुपिया कहने से हुई थी। जिसके बाद इस पर अभय चौटाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके घर में 1 ओर बहुरुपिया हैं, जिनका अभी अजय सिंह को पता नहीं है।

एप्पल वॉच साइलेंट हार्ट अटैक और अन्य कार्डियक डिसफंक्शन का पता लगाने में मदद कर सकती है: अध्ययन

अब एक बार फिर से दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि वो हमारी चिंता ना करें। हमें अपनी चिंता खुद है। उनके जहां 2-4 बहुरुपिया हैं और हमारे से ज्यादा संख्या में है। सारी चीजों का समाधान और अपने वाले बहुरुपिया का हम कर लेंगे। वो कहेंगे तो मैं एक बंद चिट्‌टी मीडिया के माध्यम से उनके पास भिजवा दूंगा, सार्वजनिक रुप से तो यह अच्छा नहीं लगेगा।

मीनू बैनीवाल को दिग्विजय ने कहा था बहुरुपियां

आदमपुर उप चुनाव के दौरान सिरसा में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने मीनू बैनीवाल का जजपा से कोई लेना- देना न होने की बात कही थी। दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि उनके जैसे बहुरुपियों का हमारा कोई लेना देना नहीं है। जबकि मीनू बैनीवाल का भाजपा- जजपा गठबंधन करवाने में अहम भूमिका मानी जाती है। हालांकि मीनू बैनीवाल ने दिग्विजय के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एप्पल वॉच साइलेंट हार्ट अटैक और अन्य कार्डियक डिसफंक्शन का पता लगाने में मदद कर सकती है: अध्ययन

विधानसभा चुनाव 2019 से पहले दो पार्टियों में बंट गया था चौटाला परिवार

इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला द्वारा अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने जजपा का गठन कर लिया। जजपा ने विधानसभा चुनावों में 10 सीटें जीती और गठबंधन में सरकार बनाई। जबकि इनेलो को इस चुनाव में 1 ही सीट मिली। इनेलो की कमान अब अभय चौटाला के पास है।

 

खबरें और भी हैं…

.हरियाणा रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट: 18 दिन तक 10 जिलों के यात्री ले सकेंगे लाभ, गीता महोत्सव पर सरकार का फैसला

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *