फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता की हत्या, VIDEO: हमलावर ने सुसाइड किया; राउत का दावा-CM शिंदे 4 दिन पहले आरोपी से मिले थे

 

अभिषेक घोषालकर पर फेसबुक लाइव खत्म होने के बाद गोली चलाई गई।

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। अभिषेक पर हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं।

 

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री तापमान: दिल्ली में मौसम सुहाना हुआ; MP-छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बूंदाबांदी का अलर्ट

 

इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है। अभिषेक घोषालकर ​​​​​​शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी मॉरिस (रेड टीशर्ट में) ने अभिषेक को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया।

आरोपी मॉरिस (रेड टीशर्ट में) ने अभिषेक को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया।

हत्या की वजह पता नहीं चल सकी
मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि ​​​​​​​मॉरिस को मुंबई पुलिस की ओर से कोई हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इसलिए मॉरिस ​​​​​​​ने जिस हथियार से फायरिंग की, उसके अवैध होने का शक है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ मनमुटाव था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके कारण गुरुवार की रात मॉरिस के बुलाने पर घोषालकर उसके ऑफिस आए थे

 

15 साल जेल…विजय की रहम वाली गिड़गिड़ाहट: गैंगरेप मामले में फैसला आते ही माफिया बोला- मेरी किडनी इंफेक्टेड…70 साल का हूं, सजा कम की जाए

राउत का दावा- आरोपी को शिंदे गुट जॉइन करने का ऑफर मिला था

संजय राउत ने आरोपी मॉरिस के साथ CM शिंदे की फोटो शेयर की है।

संजय राउत ने आरोपी मॉरिस के साथ CM शिंदे की फोटो शेयर की है।

घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि CM शिंदे 4 दिन पहले अपने आवास ‘वर्षा’ पर हमलावर मॉरिस से मिले थे। मॉरिस को शिंदे गुट जॉइन करने का ऑफर मिला था। ​​​​​​

राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कहा- महाराष्ट्र में गुंडा राज है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ​​​​​​पूरी तरह विफल हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: उत्तराखंड UCC बिल पास करने वाला पहला राज्य; बुमराह नंबर-1 टेस्ट बॉलर; मोदी बोले- ‘युवराज’ का स्टार्टअप लिफ्ट नहीं हो रहा

 

वहीं, उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने शाम में अभिषेक से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में अब कानून का कोई डर नहीं है। कोई सुरक्षित नहीं है।

पिछले हफ्ते BJP ​​​​​​विधायक ने शिंदे गुट के नेता पर थाने में फायरिंग की थी

यह घटना थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी।

यह घटना थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी।

उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोषालकर की हत्या से एक हफ्ते पहले 2 फरवरी को शिंदे गुट के शिवसेना ​​​​​​​नेता पर फायरिंग हुई थी। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने जमीन विवाद के चलते शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मारी थी। महेश गायकवाड़ को छह गोलियां लगी थीं। अभी उनकी हालत स्थिर है।

बताया गया कि गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए 2 फरवरी की रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। आरोपी BJP विधायक समेत 3 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई। इन्हें उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

PM बोले- प्रार्थना करता हूं, कांग्रेस 40 सीटें बचा ले: कहा- कमांडर नहीं हैं तो खड़गे जी खुलकर बोल रहे, युवराज का स्टार्टअप लॉन्च ही नहीं हो रहा
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *