कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री तापमान: दिल्ली में मौसम सुहाना हुआ; MP-छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बूंदाबांदी का अलर्ट

 

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा स्थित गुरेज घाटी में गुरुवार को स्थानीय लोग बर्फ पर क्रिकेट खेलते हुए दिखे।उत्तराखंड के चमोली में चारों तरफ बर्फ की परत जमी हुई दिखी।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। इससे इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति है। कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में गुरुवार (8 फरवरी) को न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में माइनस 11.9 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 5.2 सेल्सियस तापमान रहा।

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, गुलमर्ग में माइनस 12 डिग्री तापमान: दिल्ली में मौसम सुहाना हुआ; MP-छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बूंदाबांदी का अलर्ट

हिमाचल के लाहौल-स्पीति के कुसुमसेरी में गुरुवार को माइनस 14.2 डिग्री तापमान रहा। नारकंडा, कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री और 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में माइनस 2 डिग्री और शिमला में 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शून्य से नीचे तापमान रहने के कारण हिमाचल में पानी के प्राकृतिक स्रोत जैसे झीलें, झरने और नदियां जम गईं हैं। सतलुज, रावी, ब्यास और अन्य नदियों का जल बहाव रुक गया है। इससे घरों में बिजली और पानी सप्लाई प्रभावित है। बर्फबारी और लैंडस्लाइड से 5 नेशनल हाईवे सहित 250 से ज्यादा सड़कों पर भी आवाजाही बंद हो गई है।

इधर, दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार (8 फरवरी) को दिल्ली में सुबह से धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 फरवरी के बाद दिल्ली में ठंड लगभग खत्म हो जाएगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार (9 फरवरी) को बारिश की आशंका है। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना है। 11 और 12 फरवरी को असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। 12 से 14 फरवरी के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। इन तीनों राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

 

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: उत्तराखंड UCC बिल पास करने वाला पहला राज्य; बुमराह नंबर-1 टेस्ट बॉलर; मोदी बोले- ‘युवराज’ का स्टार्टअप लिफ्ट नहीं हो रहा

 

पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की आशंका है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट संभव है।

राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तर प्रदेश: पहाड़ों की सर्द हवाओं में बढ़ाई गलन, 6°C के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

UP में पहाड़ों की सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इनकी रफ्तार भी 30-35 किमी प्रति घंटा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिन बाद बारिश के आसार बन सकते हैं। फिलहाल सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दोपहर में तेज धूप लोगों को गुनगुना एहसास करवा रही है।

PM बोले- प्रार्थना करता हूं, कांग्रेस 40 सीटें बचा ले: कहा- कमांडर नहीं हैं तो खड़गे जी खुलकर बोल रहे, युवराज का स्टार्टअप लॉन्च ही नहीं हो रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *