फरीदाबाद की सिरोही झील में डूबे 2 दोस्त: नहाते समय गहराई में पहुंचे; 4 साथियों के साथ दिल्ली से आए थे पिकनिक मनाने

फरीदाबाद20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के फरीदाबाद के थाना धौज इलाके की सिरोही झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली से 6 दोस्त झील पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। नहाने के दौरान 2 दोस्त झील की गहराई में चले गए। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव झील से बाहर निकाले गए।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दोस्तों ने बचाने का किया भरसक प्रयास
बता दें कि दिल्ली से 6 दोस्त सिरोही की खनन के पास बनी अप्राकृतिक झील पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। इस दौरान सभी दोस्त झील में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन उन्हें झील की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस दौरान 2 युवक झील में मौज-मस्ती करने के दौरान अधिक गहराई में चले गए। साथ में नहा रहे अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों देखते ही देखते झील में डूब गए।

घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय धौज पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची धौज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से झील में डूबे दोनों दोस्तों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान गुड्‌डू उर्फ मधुकर (28) और नाजिम (22) निवासी संगम बिहार दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि साथ में आए दोस्तों की पहचान सागर, सचिन, रोहित और लक्ष्मण निवासीगण संगम बिहार दिल्ली के रूप में हुई है।

झील में नहाने की है सख्त मनाही
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरोही इलाके में खनन से बनी झील में नहाने की सख्त मनाही है, लेकिन दूर-दराज से लोग गूगल मैप के जरिए यहां नहाने के लिए आते हैं। पानी साफ होने के चलते इसमें नहाने का सभी का मन करता है, लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं होता कि झील की गहराई कितनी है। इसलिए हादसे का शिकार हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *