फतेहाबाद में मिला युवक का अर्धनग्न शव: भाखड़ा नहर हैड पर गली सड़ी हालत में था; हाथ पर लिखा है सोनी सीमा

युवक के हाथ पर सोनी सीमा लिखा है।

हरियाणा के फतेहाबाद के भूना में भाखड़ा नहर के खैरी हेड पर आज दोपहर अज्ञात युवक का शव अर्धनग्न व गली सड़ी अवस्था में बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फतेहाबाद अस्पताल पहुंचाया। शव के हाथ पर सोनी सीमा लिखा हुआ था। बहरहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

फतेहाबाद में मिला युवक का अर्धनग्न शव: भाखड़ा नहर हैड पर गली सड़ी हालत में था; हाथ पर लिखा है सोनी सीमा

जानकारी के अनुसार खैरी रोड पर खेतों में काम करने वाले किसानों ने शनिवार को भाखड़ा नहर में एक शव बहता देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव बुरी तरह गली हालत में था। जब जांच की गई तो उसकी बाजू पर सोनी सीमा का टैटू गुदा हुआ मिला। मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त के लिए सूचना भेजी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *