फतेहाबाद में कॉलेज गई छात्रा लापता: भट्‌टू से शादी के 8 माह बाद विवाहिता गायब; UP के फतेहपुर से थी

हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र से बीते दिन कॉलेज गई एक छात्रा लापता हो गई। वहीं भट्टू क्षेत्र के एक गांव में 8 माह पहले ही विवाह करके आई महिला भी लापता है। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट्स दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजय चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना: रेवाड़ी में बोले- रोजाना जूतियों में खीर बट रही; 2024 में हट सकता है ‘उप’ शब्द

पहले मामले में रतिया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 25 फरवरी को उसकी बेटी रोजाना की तरह सुबह साढ़े 8 बजे घर से कॉलेज के लिए गई थी। रोजाना वह 2 बजे घर आ जाती थी, लेकिन 4 बजे तक जब वह घर नहीं आई तो उसके बारे में हर जगह पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

वहीं भट्टूक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 8 महीने पहले वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर क्षेत्र से महिला को विवाह करके लाया था। बीते दिनों उसकी पत्नी अचानक घर से सुबह-सुबह घर से गायब हो गई। रिश्तेदारी में भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *