अजय चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना: रेवाड़ी में बोले- रोजाना जूतियों में खीर बट रही; 2024 में हट सकता है ‘उप’ शब्द

जन नायक जनता पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला सोमवार को रेवाड़ी में अपने बेटे दिग्विजय चौटाला की शादी का न्योता देने पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

लकडिय़ां बीनने गई महिला के कान से बालियां छिनने के मामला

अजय चौटाला ने कहा कि आज देश में 100-100 साल पुरानी पार्टियों का हाल देख सकते हैं। हरियाणा में पिछले साढ़े 8 साल में कांग्रेस को अपने 3 प्रदेश अध्यक्ष बदलने पड़े। उनकी पार्टी में तो रोजाना जूतियों में खीर बट रही है। ये हाल इसी प्रदेश में नहीं, बल्कि हर जगह है। चाहे राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट का विवाद हो या फिर किसी अन्य स्टेट में हर जगह एक जैसी स्थिति है।

रेवाड़ी में अजय चौटाला का स्वागत करते हुए।

2024 में हट सकता है उप शब्द
अजय चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी को बने सिर्फ साढ़े 4 साल हुए है। कार्यकर्ताओं की बदौलत आज सत्ता में भागीदार है। हमे बूथ लेवल तक संगठन को खड़ा करना होगा। अगर बूथ लेवल पर आकर हम मजबूत हो गए तो फिर हमारा वोट प्रतिशत साढ़े 17 से 51 प्रतिशत होगा और 2024 में फिर हमारे आगे से उप शब्द भी हट जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में डेढ़ साल का वक्त बचा है। अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है।

अजय चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना: रेवाड़ी में बोले- रोजाना जूतियों में खीर बट रही; 2024 में हट सकता है ‘उप’ शब्द

कृषि कानूनों पर भी बोले अजय
अजय चौटाला ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया जब दुष्यंत पर इस्तीफे का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि इस्तीफे से कुछ नहीं होता। इस्तीफा तो हरसिमरत कौर बादल और मेरे भाई अभय चौटाला ने भी दिया था। लेकिन क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कृषि कानून दुष्यंत ने थोड़ी बनाए थे, लेकिन फिर भी इस्तीफा देने का दबाव बनाया। राज से कुछ बदला जा सकता है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *