पौधा लगा कर हरियाणा उदय को बनाएं सफल: सुधा

कुरुक्षेत्र | विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि एक-एक पौधा लगाकर हर नागरिक हरियाणा उदय के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को जोड़ने का प्रयास करना है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र को ग्रीन बनाने के लिए इस सीजन में लोगों को पौधारोपण अभियान को एक जन आंदोलन बनाना होगा।

एलोन मस्क ने ट्विटर बायआउट बैटल में 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक शुल्क के लिए वॉचटेल लॉ फर्म पर मुकदमा दायर किया – न्यूज18

विधायक सुभाष सुधा परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र की तरफ से हरियाणा उदय के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह, रेजिडेंट सेक्शन अधिकारी मुकेश चौधरी, निरीक्षक ईश्वर सिंह ने हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र डिपो परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर परिवार के किसी भी शुभ अवसर जैसे जन्मदिन, तीज, दीवाली, या सालगिरह आदि पर एक पौधा अवश्य लगाएं। मौके पर अमित कुमार व अशोक कुमार अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *