पानीपत से 8 वर्षीय अपह्रत बच्चे की हत्या: परिवार के कर्जबंद नजदीकी ने साथी संग की वारदात; गांव के तलाब में मिला शव

 

 

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना से 20 जून की दोपहर से अपह्रत 8 वर्षीय दूसरी कक्षा के छात्र रौनक का तीसरे दिन के गांव ही तलाब से बरामद हुआ है। बच्चे का शव एक बोरी में बांध कर तलाब में फेंका हुआ था। उस पर 10 ईंट भी रख कर ढका हुआ था। ताकि शव दिखाई न दें। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ में रौनक की हत्या कर शव को तलाब में फेंकने का खुलासा हुआ था।

CoinEgg घोटाले के परिणामस्वरूप भारतीय निवेशकों को 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, CloudSEK ढूँढता है

जिसके बाद से बच्चे का शव तलाब में तलाश जा रहा था। शव बुधवार सुबह 10 बजे तलाब से बरामद किया गया। दोपहर सवा 12 बजे शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

मां-बाप द्वारा आरोपियों को रुपए देने की बात मानने के बाद भी आरोपियों ने हत्या कर दी।

मां-बाप द्वारा आरोपियों को रुपए देने की बात मानने के बाद भी आरोपियों ने हत्या कर दी।

सीसीटीवी के आधार पर हुआ था खुलासा
सोमवार दोपहर को बच्चे का अपहरण किया गया था। इस दिन पुलिस ने पूरे गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। मगर बदमाशों को गांव का होने के नाते पता था कि वह इन कैमरों से कैसे बच सकते हैं। कही से कोई सुबूत न मिल पाने पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर को पूरे मामले में संदिग्ध चल रही मां और ताई को हिरासत में लेकर सीआईए स्टाफ में लेजाकर पूछताछ की थी। मगर उनसे भी कोई बात सामने नहीं आई।

प्री माॅनसून की बारिश ने उतारा गर्मी का पारा: अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से छह डिग्री कम

इसके बाद पुलिस ने फिर से अपहरण किए जाने वाली जगह के साथ वाले मकान के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। जिस दौरान बहुत ही बारीकि से देखने पर बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ गांव का ही एक युवक दिखाई दिया। युवक को पुलिस ने राउंडअप किया तो मामले से पर्दा उठ गया।

रौनक की फाइल फोटो।

रौनक की फाइल फोटो।

कर्जबंद करीबी ने रची थी साजिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए दो बदमाश गांव से ही संबंध रखते हैं। जिनमें से एक युवक बच्चे के परिवार का करीबी था। बताया जा रहा है कि वह युवक बच्चे के पिता के साथ पहले काम कर चुका है। युवक कर्जबंद था। उसने कर्जा उतारने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ साजिश रची।

साजिश रच कर कर्जबंद युवक घर के बाहर खेल रहे रौनक को चीज दिलाने के बहाने कैमरे की नजर से दूर ईशारा कर अपने पास बुलाया। जिसके बाद वह उसे कुछ दूर आगे ले गया। खेत के एक कमरे में ले जाया गया। जहां युवक का साथी भी आ गया। इसके बाद गांव के एक अन्य युवक से घर में चिट्‌ठी वाला पत्थर घर में फेंकवाया।

वह भी कैमरे की नजर से दूर ही फेंकने के बारे में कहा था। शाम को गांव में पुलिस की संख्या देखकर तीनों घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाब में फेंक कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चिट्ठी फेंकने वाला युवक मंदबुद्वि है।

इस तरह के ड्राइिंग सीट पर लिखकर मांगी गई थी फिरौती, पेपर दिखाती मां।

इस तरह के ड्राइिंग सीट पर लिखकर मांगी गई थी फिरौती, पेपर दिखाती मां।

ये दी है मां ने पुलिस को शिकायत
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया कि वह गांव बराना की रहने वाली है। 20 जून की दोपहर करीब ढाई बजे जब वह अपने दूसरे घेर से घर जाने लगी तो उसे आंगन में एक पॉलीथिन पड़ी मिली। उसने उसे उठाया और खोल कर देखा तो उसके अंदर एक कागज पत्थर के ऊपर लपेटा हुआ था। जिसे उसे खोल कर देखा तो कागज पर लिखा था कि तुम्हारा लड़का हमारे पास है।

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओम योगा ग्रुप पर महिलाओं ने दिखाई अपनी भागीदारी… वीना भाटिया और प्रेरणा के सानिध्य में महिलाएं कर रही हैं योगा… देखिए लाइव रिपोर्ट…

लड़का चाहिए तो 15 लाख तैयार कर लो। तैयार होने के बाद मकान पर (*) ये निशान लगा देना। दो दिन में पैसे तैयार कर लेना। पुलिस को फोन किया तो लड़के की लाश मिलेगी। यह देखते ही उसने परिजनों को बताया। परिजनों ने मिलकर लड़के रौनक(8) को अपने तौर पर काफी तलाशा, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।

जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी है। मां ने शक जताया है कि बेटे रौनक का किसी अज्ञात ने फिरोती के लिए अपरहण कर लिया है। उस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर बेटे रौनक को उनसे छुटवाकर, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.
सफीदों की नई अनाज मंडी में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या है खास… देखिए लाइव रिपोर्ट…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *