पानीपत के युवक को नूंह में लगी गोली: विहिप नेता का दावा- युवक की हालत गंभीर; 20 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 100 लोग फंसे

नूंह में हिंसा के दौरान हुई उपद्रवी पत्थरबाजी करते हुए।

हरियाणा के नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। दो गुटों में भयंकर टकराव हो गया। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। भीड़ की तरफ से गोली भी चलाई गई। इस हिंसा में पानीपत से गए 100 लोगों का जत्था भी फंस गया।

WATCH: Stuart Broad nabs the final wicket as England beat Australia to draw the Ashes 2-2

जानकारी देते हुए विश्व हिंदु परिषद के पानीपत मंत्री पुनीत बत्रा ने बताया कि वहां फंसे पानीपत के लोगों में 20 महिलाएं, 8 बच्चों समेत 100 लोग हैं। भीड़ में चलाई गोली पानीपत के एक व्यक्ति को लगी है। जिसकी हालत बहुत नाजुक है। मंदिर में फंसे पानीपत के सभी 100 लोगों को पुलिस ने अपनी बसों में रेस्क्यू किया और पुलिस लाइन ले गए। अब केंद्र से सेना के वहां पहुंचने के बाद ही इन सभी लोगों को बाहर निकाला जाएगा।

नूंह में एक युवक के सिर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नूंह में एक युवक के सिर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

From a dinner chat 10 years ago to a secret meeting in Barcelona: How David Beckham and Inter Miami brought Lionel Messi to MLS

सुबह 6 बजे निकला था जत्था
पुनीत बत्रा ने बताया कि पानीपत से यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह 6 बजे जत्था रवाना हुआ था। जिसमें 1 बस और 3 गाड़ियों में सवार होकर लोग गए थे। पुनीत ने बताया कि जत्थे में वह भी गए थे, लेकिन किसी कारणवश वे वापस लौट आए थे। कुछ ही देर बाद वहां हिंसा की सूचना मिली।

हालांकि पानीपत से गए जत्थे से उनकी बात हुई है। लेकिन पुनीत ने किसी भी तरह की हिंसा न भड़के, बहुत सी जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की है। लेकिन गोली लगे युवक की हालत बहुत नाजुक बताई है। उन्होंने बताया कि वहां प्रदेशभर से करीब 20 हजार लोग यात्रा में शामिल होने गए थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
पुराना बस स्टैंड चौंक मार्किट में मिले शव की हुई शिनाख्त पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *