पलवल में टोल प्लाजा पर महिला कर्मी का यौन शोषण: मैनेजर ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए होटल चलने का डाला दबाव

हरियाणा के पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर गदपुरी गांव के निकट स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा टोल पर कार्यरत महिला कर्मचारी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मैनेजर महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी। आरोपी महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ भी करता है। महिला थाना पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में बारिश से डेढ़ करोड़ का नुकसान: 6 सड़कों पर 98 लाख रुपए का खर्च, बाकी सड़कें 54 लाख से होगी ठीक

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह गदपुरी टोल प्लाजा पर नौकरी करती है। 18 दिन पहले वह टोल प्लाजा के कार्यालय की छत पर बैठी हुई थी। उसी दौरान क्यूब कंपनी का वरिष्ठ टोल प्रबंधक अनिल छत पर आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

मैनेजर ने उससे होटल में उसके साथ चल शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा और उसके हाथ पकड़ कर जबरन चूमने का भी प्रयास किया। होटल जाने से मना करने पर आरोपी नौकरी से हटाने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि मैनेजर पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जिन स्थानों पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं, वहां उसके साथ छेड़छाड़ करता है, ताकि कोई सबूत न बने।

 

खबरें और भी हैं…

.
भोलेनाथ पर जलाभिषेक करके जितेन्द्र देशवाल ने किया जन आशीर्वाद का समापन कहा – विकास और रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *