पं दीनदयाल उपाध्याय ने देश को दी एकात्म मानववाद नामक विचारधारा – ओमप्रकाश धनखड़

एस• के• मित्तल
सफीदों,   भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के विश्राम गृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। वहीं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर व मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व भाजपा नेता जवाहर सैनी विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पाजंलि अर्पित करके उनको नमन किया गया। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति एवं मानवता के लिए लड़ाई लडऩे का काम किया।
यह भी देखें:-
सफीदों के गांव रामपुरा में 5 साल के बच्चे के साथ की बर्बरता… मानवता हुई शर्मसार… देखिए सफीदों के सदर थाना से लाइव रिपोर्ट…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग पुरुष थे। वे हमेशा देशहित में चिंतन करते रहते थे। पंडित दीनदयाल दूरदर्शी होने के कारण भारत के बेहतर भविष्य की परिकल्पना करते थे। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रुप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और एक मतबूत व सशक्त भारत चाहते थे। उन्होंने कहा कि 103 वर्ष पूर्व भारतीय जन संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के सैद्धांतिक अधिष्ठान के प्रणेता का जन्म हुआ। उनके आदर्शो पर चलने से ही समाज व देश का कल्याण होगा।
YouTube पर देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *