5 वर्षीय बच्चे के साथ पशु व्यापारियों ने किया कुकर्म

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, बच्चे की मां ने दी पुलिस को शिकायत

मेडीकल परीक्षण के लिए किया जींद रैफर 

एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के 5 वर्षीय बच्चे के साथ पशु व्यापारियों द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी पशु व्यापारी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर जांच आरंभ कर दी है। बच्चे की मां ने उत्तरप्रदेश में आरोपी रहमत, बासिद, सोनु व अन्य 4 अन्य के खिलाफ सफीदों पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मेरे 5 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर कुकर्म किया गया तथा हमारे द्वारा विरोध करने पर हमारे साथ गाली-गलोच करके जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौका से फरार हो गए। शिकायत में कहा गया कि करीब 10 बजे वह अपने घर का कार्य कर रही थी। मेरा लड़का घर पर ही था। आरोपी सोनु निवासी उतरप्रदेश हमारे पड़ोस में रहकर पशु इत्यादि रखता है। वह हमारे घर पर आया और मेरे लड़के को अपने साथ खेलने के बहाने ले गया। कुछ देर बाद मेरे लड़के के रोने की आवाज सुनाई दी।
यह भी देखें:-
सफीदों के निकटवर्ती गांव में 5 साल के बच्चे के साथ की बर्बरता… मानवता हुई शर्मसार… देखिए सफीदों के सदर थाना से लाइव रिपोर्ट… 
आवाज को सुनकर जब मैने जाकर देखा तो मेरा लड़का रो रहा था और वहां पर आरोपी बाजिद मेरे लड़के को गोदी में लिए हुआ था। जब उससे पुछा गया तो उसने कहा कि उसका लड़का गिर गया था इसलिए रो रहा था। जब मैंने घर पर आकर लड़के से अपने स्तर पर देखा और पूछा तो उसके साथ गलत काम होना मुझे महसुस हुआ। जब मैं वापिस जाकर पुछने गई तो आरोपी बासिद मौके से फरार हो चुका था। घर पर आकर मेरे लड़के ने बताया कि आरोपी सोनु ने मेरे साथ गलत किया व मौके पर अन्य आरोपी भी हाजिर थे। इस घटना के बाद मेरा लड़का डरा व सहमा हुआ है। आरोपी किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। इस मामले के जांच अधिकारी हरिसिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। बच्चे का मेडीकल परीक्षण करवाकर मामला दर्ज किया जाएगा।
YouTube पर देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!