पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार: आय से अधिक संपत्ति का आरोप, होशियारपुर घर में भी देर रात तलाशी, कांग्रेस छोड़ चुके अब BJP में

 

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ने शनिवार को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया था।

पंजाब से चंडीगढ़ आए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। विजिलेंस की एक टीम ने होशियारपुर स्थित उनके घर पर देर रात पहुंचकर तलाशी भी ली। कैप्टन सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रह चुके अरोड़ा अब पंजाब BJP में शामिल हो चुके हैं।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तारी

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी: लाजपत नगर में सीवर लाइन ब्लाॅक, दूषित पानी गलियाें में जमा हाेने पर जताया राेष

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ने शनिवार को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले बुधवार को भी मोहाली विजिलेंस मुख्यालय में उनसे पूछताछ की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में वह विजिलेंस को जवाबों से संतुष्ट नहीं कर पाए और न ही पुख्ता सबूत दे पाए, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
2.5 घंटे हुई घर की तलाशी
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम रात लगभग 11 बजे उनके हाेशियारपुर स्थित घर पहुंची। जहां लगभग 2.5 घंटे तक घर की तलाशी की गई। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की बात बताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नाजायज ही तंग कर रही है।
चार हफ्ते पहले हुए थे BJP में शामिल
पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सुंदर शाम अरोड़ा BJP में शामिल हुए थे। इस दौरान कैप्टन ने अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (PLC) पार्टी का विलय भी BJP में कर दिया था। कैप्टन के साथ शामिल होने वालों में उनके बेटे युवराज रणइंदर सिंह, बेटी बीबा जयइंदर कौर, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्‌टी, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा सहित मालवा के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
दिव्यांगों की सुरक्षा करता है नया अधिनियम : बीरबल सिंह अलेवा में दिव्यांग जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *