पंचकूला में चाकू मार मूंगफली विक्रेता की हत्या: स्कूटर पर आए 2 युवकों ने की हाथापाई, झगड़ा बढ़ने पर चाकू घोंपा

 

कत्ल के बाद घटनास्थल पर फैला खून।

पंचकूला में देर शाम सेक्टर 20 में मूंगफली बेचने वाले व्यक्ति की मंगलवार शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 2 लड़के स्कूटर से पहुंचे और उन्होंने व्यक्ति के साथ हाथापाई की। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

संदीप नेहरा बने नेहरा खाप अध्यक्ष: पूर्व मंत्री के बेटे को सर्वसम्मति से दी जिम्मेदारी; जगदीश नेहरा का 18 जनवरी को हुआ था देहांत

मृतक की पहचान जोहरी सेक्टर 20 पार्ट 2 निवासी के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

कत्ल के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

कत्ल के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जोहरी अपने घर के पास ही मूंगफली की रेहड़ी लगा कर बैठा हुआ था। उसी दौरान स्कूटर पर दो लड़के आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। इतने में लड़के ने चाकू निकाला और जोहरी के सीने में मार दिया। चाकू लगते ही जोहरी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी के परिजनों को घायल के परिजनों को दी। उसके तुरंत बाद घायल को सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
टाक शो में लिंग्याज के छात्रों से उद्यमी बोले: आप सफल मुकाम तभी हासिल कर सकेंगे जब उसके लिए दृढ़संकल्पित होंगे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *