संदीप नेहरा बने नेहरा खाप अध्यक्ष: पूर्व मंत्री के बेटे को सर्वसम्मति से दी जिम्मेदारी; जगदीश नेहरा का 18 जनवरी को हुआ था देहांत

संदीप नेहरा को नेहरा खाप का अध्यक्ष चुना गया।

हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री व नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश नेहरा के निधन के बाद अब उनके पुत्र संदीप नेहरा को नेहरा खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नेहरा खाप ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष की पगड़ी बांधकर उन्हें नेहरा गौत्र के सभी सामाजिक कार्यों की कमान सौंप दी। संदीप नेहरा ने कहा कि वे पूरे मनोयोग से इस जिम्मेदारी को सम्भालेंगे और अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।

करनाल में करंट लगने से श्रमिक की मौत का मामला: बिजली विभाग के JE के खिलाफ मामला दर्ज, 4 बच्चों का पिता था मृतक

गौरतलब है कि गत 18 जनवरी 2023 को संक्षिप्त बीमारी के चलते वयोवृद्ध नेता जगदीश नेहरा का देहांत हो गया था। पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने अपने जीवनकाल में 11 विधानसभा चुनाव लड़े। इसमें से वे दो जीते। उन्होंने अधिकतर चुनाव चौधरी देवीलाल के परिवार के सामने लड़े। बीते वर्ष पूर्व मंत्री के बड़े बेटे सुरेंद्र नेहरा का भी देहांत हो गया था। जगदीश नेहरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे। उन्होंने अपने जीवन का अंतिम चुनाव 2014 में रानियां विधानसभा से भाजपा की टिकट पर लड़ा और हार गए। किसान आंदोलन के चलते वे भाजपा को छाेड़कर वापस कांग्रेस में चले गए।

जगदीश नेहरा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ।

जगदीश नेहरा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ।

सर्वसम्मिति से रखा अध्यक्ष बनाने का सुझाव

स्वर्गीय जगदीश नेहरा ने नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए पूरे नेहरा समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। नेहरा समाज ने उनके इस महती योगदान को देखते हुए उनके पुत्र संदीप नेहरा को उनकी जगह नेहरा खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया। इसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। संदीप नेहरा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा।

पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा।

 

खबरें और भी हैं…

.
बायोएशिया 2023 के लिए अगले महीने हैदराबाद जाएंगे एप्पल हेल्थ वीपी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *