निकाय चुनावों में प्रधानगी की इच्छुक 177 महिलाएं: कुल 405 उम्मीदवारों में 288 पुरुष उम्मीदवार; 46 नगर निकायों में चुनाव

 

 

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में प्रधान बनने की महिलाएं भी इच्छुक है। प्रदेश में 46 नगर निकाय चुनावों में प्रधान के लिए कुल 177 महिलाएं चुनावी मैदान में है। इसमें से प्रदेश में 18 नगर परिषद में से 7 नगर परिषद का मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

पानीपत में यूपी के युवक से लूट: मदद के बहाने बाइक पर ले TDI सुनसान रास्ते ले जाकर की वारदात; केस दर्ज

7 में से एक एससी महिला के लिए रिजर्व है। नगर परिषद में 85 महिला उम्मीदवार है। वहीं 28 नगर पालिकाओं में 9 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिसमें से तीन एससी महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए 92 महिलाएं चुनावी मैदान में है।

भारत एयर बैलून के बजाय वायुमंडलीय डेटा एकत्र करने के लिए ड्रोन का उपयोग करेगा

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में 19 जून को होने वाले 18 नगर परिषदों के चुनाव में कुल 456 वार्ड हैं। इन नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 100 पुरुष तथा 85 महिलाएं उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी अनुसार स्थिति भारतीय जनता पार्टी ने 14, आम आदमी पार्टी ने 18, इनेलो ने 15, बीएसपी ने 10, एलएसपी ने 4 और जेजेपी ने 4 उम्मीदवारों को नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए उतारा है।

नगर परिषद में पार्षद के लिए 716 महिलाएं

धनपत सिंह ने बताया कि नगर परिषद सदस्यों के लिए 1792 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें से 1076 पुरुष तथा 716 महिलाएं हैं। पार्टी अनुसार भाजपा ने 102, आम आदमी पार्टी ने 47, इनेलो ने 16, बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को नगर परिषद सदस्य चुनाव में उतारा है।

नगर पालिका में पार्षद के लिए 518 महिलाएं

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्डों में 220 उम्मीदवार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 128 पुरुष तथा 92 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा ने 19, आम आदमी पार्टी ने 26, इनेलो ने 11, बीएसपी ने 7 और जेजेपी ने चार उम्मीदवारों को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उतारा है। नगर पालिका सदस्यों के लिये कुल 1301 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 783 पुरुष और 518 महिलाएं हैं। इसके लिए भाजपा ने 34, आम आदमी पार्टी ने 9, इनेलो ने 7 और बीएसपी ने 1 उम्मीदवार को टिकट दिया है।

 

खबरें और भी हैं…

.10वीं की छात्रा से रेप कर वीडियो वायरल किया: यमुनानगर में सोशल मीडिया पर हुई थी बात; VIDEO बनाकर किया ब्लैकमेल

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *