नारनौल में HPSC मेंबर ममता यादव का स्वागत: बोलीं- पहले भाई-भतीजावाद पर मिलता था रोजगार, अब योग्यता के आधार पर मिलेंगी नौकरी

एचपीएससी की सदस्य ममता यादव का स्वागत करते हुए मंत्री ओमप्रकाश यादव।

हरियाणा में नारनौल के नजदीकी गांव मंढाणा में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की सदस्य ममता यादव के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंढाणा ममता यादव का पैतृक गांव है। आयोग की सदस्य बनने के बाद वे पहली बार मंढाणा आई। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ईयू टेक ज़ार इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कानून पर राजनीतिक समझौता देखता है

ममता यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूर्व की सरकारों में जिस तरह योग्यता को दरकिनार कर भाई भतीजावाद पर रोजगार दिए जाते थे। उससे हटकर वे ईमानदारी व योग्यता को तरजीह देगी। वे गांव के लोगों द्वारा दिए गए सम्मान की सदा आभारी रहेंगी। मुझे मेरे पैतृक गांव में मेरे काका, ताऊ, दादा, बहन भाइयों ने जो मान सम्मान दिया उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगी।

ओम प्रकाश यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के लिए बड़े हर्ष व्यक्त खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंढाणा की बेटी ममता यादव को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य नियुक्त किया है। यह सम्मान न केवल ममता यादव का सम्मान है अपितु पूरे दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा का सम्मान है।

नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने भी अपने संबोधन में ममता यादव को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य बनाए जाने पर अहीरवाल की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव व सत्यव्रत शास्त्री ने भी अपने संबोधन में ममता यादव को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा की गौशालाओं में नहीं होगा चारे का संकट: तूड़ी खरीदने के लिए सरकार ने जारी किए 36 करोड़; 40 करोड़ से 400 करोड़ हो चुका बजट

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *