नवविवाहिता लड़की हुई लापता पति व सुसराल पक्ष पर लगाए किडनैप करने के आरोप पुलिस ने मामला दर्ज करके की जांच शुरू

एस• के• मित्तल   
सफीदों,  नवविवाहिता लड़की के लापता होने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की के परिजनोंं ने मामले में लड़की के पति व सुसराल पक्ष के लोगों पर उसे किडनैप करने का शक जाहिर किया है। सफीदों थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव मुआना निवासी रामजुवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी लड़की राखी की शादी एक साल पहले कैथल जिले के गांव पाडला निवासी दर्शन कुमार के साथ हुई थी।
राखी के ससुराल वाले लालची किस्म के व्यक्ति है। जिनके खिलाफ उसकी लड़की राखी ने दहेज मांग को लेकर तंग करने की एक शिकायत महिला पुलिस थाना जींद में दी हुई है। 28 फरवरी को एफआईआर दर्ज करने लिए उन्हें थाना में बलाया था। इस दिन उन्हें जरूरी काम से बाहर जाना था। जिस कारण उन्होंने 29 फरवरी को थाना में आने के बारे कहा था। उसकी लड़की के पति दर्शन कुमार के भाई मलकीत और बहन दर्शनी की सरकारी नौकरी लग गई है। मुकदमा दर्ज से बचने के लिए उसकी लड़की का पति दर्शन कुमार व उसके रिश्तेदार ने राजीनामा को लेकर उनके पास फोन करके दबाव बनाया हुआ है। उसके व उसकी लड़की के फोन पर बार-बार फोन करके उन्हें तंग कर रहे थे।
जिस पर उन्होंने समझौते बारे उन्हें साफ मना कर दिया था। 29 फरवरी को सुबह दस बजे उसकी लड़की महिला थाना जींद के लिए घर से गई थी। समय करीब चार बजे जब उन्होंंने अपनी लड़की के मोबाईल पर फोन किया तो मोबाइल बंद पाया। जिसके बाद उन्होंने अपने तौर पर आस-पास व रिश्तेदारों में संपर्क किया तो कही भी उसकी लड़की का पता नहीं चल सका। उसे शक है कि उसकी लड़की राखी को उसके पति दर्शन कुमार व उसके परिवार, रिश्तेदारों ने मिलकर किडनैप किया हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *