दर्दनाक, बेकाबू कार ने सवारियों से भरे आटो को मारी टक्कर, 2 की मौत, तीन पीजीआइ रेफर

अंबाला शहर, । अंबाला में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार कार ने आटो को टक्कर मार दी। आटो सवारियों से भरा हुआ था। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 महीने की बच्ची सहित 10 लोग घायल हो गए है। जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

 

 

हादसे में कुरुक्षेत्र के मलिकपुर निवासी आटो चालक सूरजभान व प्रेमचंद की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 10 लोग घायल भी हुए। इनमें से 8 माह की बेटी तन्वी, लक्ष्मी और 61 वर्षीय वीरभान को पीजीआइ रेफर कर दिया गया। शेष का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। कुरुक्षेत्र की इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव मलिकपुर से आटो में सवार 16 लोग अंबाला शहर के गांव जनसूई में आ रहे थे। जनसूई में एक भोग में इन सभी लोगों को दोपहर के समय पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही कुरुक्षेत्र के ठसका मीराजी के पास कार चालक ने आटो को सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था की आटो चालक सूरजभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पलटे हुए आटो से लोगों को निकाला और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अंबाला शहर के जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां पर डाक्टर ने सूरजभान और प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 5 अन्य को उपचार दिया जा रहा था जबकि तीन लोगों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।

इधर ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

अंबाला शहर के देवी नगर पेट्राेल पंप के पास ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिसे अंबाला से चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जग्गी कालोनी के देश दीपक ने बताया कि 18 अप्रैल को वह देवी आयल पेट्रोल पंप देवी नगर पर था। जहां से अपनी मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवाया। जैसे ही पेट्रोल पंप से सड़क पर चढ़ा तो सड़क से दूसरी तरफ पक्की सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति पैदल -2 देवी नगर की तरफ से मंजी साहब गुरुद्वारे की तरफ जा रहा था। शम्भू पंजाब की तरफ से एक ट्रक बड़ी तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया। देखते ही देखते उस ट्रक ने परिचालक साइड से टक्कर मारी।

गांव काकडोद में हुए दोहरे मर्डर केस की गुत्थी को सीआईए जींद ने सुलझाया 

अज्ञात व्यक्ति उछलकर दूर कच्चे में गिर गया। जहां काफी लोग इकट्ठा हो गये। ट्रक चालक बिना ट्रक को रोके मौके से फरार हो गया। लोगो ने मौके पर एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पीसीआर पहुंच गई। जिन्होंने उसे इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गये। ट्रक चालक ने पैदल- पैदल जा रहे व्यक्ति की अपनी साइड से टक्कर मारी। सेक्टर-32 चंडीगढ़ में मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *