दक्षिणी वाराणसी विस युवा मोर्चा प्रभारी बने विकास शर्मा

एस• के• मित्तल
सफीदों,     हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा को उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा दक्षिणी वाराणसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा विकास शर्मा को इस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस नियुक्ति पर विकास शर्मा ने सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखडभ़्, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।
यह भी देखें:-
सरकार का तोहफा… आज से खुले सभी स्कूल… बच्चों  एवं अध्यापकों में उत्साह… देखिए लाइव रिपोर्ट 
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *