जींद में मिलावटखोरों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान: लोगों ने की सख्त कानून बनाए जाने की मांग; बोले- सांसद-विधायक आगे आएं

हरियाणा के जींद में सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एन्वायर्नमेंट ने सोमवार को खाने के सामान में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ता रानी तालाब पर एकत्रित हुए और हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से खाने के सामान में मिलावट खोरों के विरुद्ध सख्त कानून की मांग की गई।

करनाल पहुंचे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज: कहा आत्मज्ञान के बिना सब ज्ञान अधूरा है वेद शास्त्रों के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता

जींद शहर में गोहाना रोड पर राजकीय महिला कालेज के पास चलाए गए इस अभियान की अध्यक्षता सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने की। उन्होंने कहा कि हर आदमी को आपने क्षेत्र के विधायक और सांसदों से भी इस कानून की मांग करनी चाहिए। खाद्य पदार्थों में मिलावट हमारे भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। जिससे आदमी की मौत तक हो जाती है। सरकार द्वारा मिलावटखोरों से निपटने के लिए बहुत ही सख्त कानून बनना चाहिए।

मिलावट के खिलाफ कानून की मांग करते लोग।

उन्होंने बताया कि आज का यह इस तरह का हमारा पहला अभियान है और हम महीने में कम से कम दो बार इस तरह के अभियान चलाएंगे। लाखों लोगों के हस्ताक्षर करवाएंगे। लोगों ने इस कानून की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। इस मौके पर छात्राओं, वृद्धों, नौजवान युवकों ने मांग का समर्थन किया और हस्ताक्षर किए।

महेंद्रगढ़ में हैफेड केंद्र पर गुजारी रात: खाद के लिए रात 12 बजे ही आग जलाकर बैठे किसान; फसल बचाने की चिंता

सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि मिलावटखोर अपने जरा से फायद के लिए आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। ऐसे में मिलावट खोर भविष्य में इस तरह का कोई कार्य न कर पाएं, इसके लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए ताकि मिलावटखोरी का कार्य करने वाले लोगों में कानून का भय हो और वह इस तरह का कार्य करने के लिए सौ बार सोचे कि इसका अंजाम बुरा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों ने हस्ताक्षर कर मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.बेसहारा पशु बने परेशानी का सबब: नगर परिषद ने बनाई नंदीशाला के विस्तार करने की योजना, 800 पशुओं से बढ़ाकर चार हजार तक होगी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *