जींद में प्रोटेक्शन ऑफिसर ने की लड़की से छेड़छाड़: बाल कलाम आश्रम में बोला- आई लाइक यू; युवती ने खोली पोल, FIR दर्ज

हरियाणा के जींद में बेसहारा, बेघर और प्रताड़ित लड़कियों को आश्रय देने के लिए चलाए जा रहे बाल कलाम आश्रम में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। आरोप है कि प्रोटेक्शन अधिकारी ने आश्रम में रह रही लड़की से कह दिया कि वो उसे पसंद करता है। अब प्रोटेक्शन अधिकारी जॉनी नरवाल के खिलाफ महिला थाना में अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जींद में प्रोटेक्शन ऑफिसर ने की लड़की से छेड़छाड़: बाल कलाम आश्रम में बोला- आई लाइक यू; युवती ने खोली पोल, FIR दर्ज

जींद की जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर सुजाता मल्हान ने पुलिस को बताया कि डीसी कॉलोनी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अब्दुल बाल कलाम के नाम से अनाथ बच्चों के लिए आश्रम चलाया जा रहा है। इसमें छोटे बच्चे और लड़कियां भी हैं। आश्रम की एक यूनिट में तैनात प्रोटेक्शन ऑफिसर जॉनी नरवाल आश्रम में गए हुए थे। वहां उसने एक लड़की को आई लाइक यू कहा। इसकी शिकायत लड़की द्वारा की गई है।

महिला थाना पुलिस ने सुजाता की शिकायत पर यूनिट में काम कर रहे प्रोटेक्शन ऑफिसर जॉनी नरवाल के खिलाफ अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीडब्ल्यूसी कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र अत्री ने बताया कि लड़की की काउंसिलिंग की गई।

इसके आधार पर प्रोटेक्शन ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *