जींद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गांव बड़ौदा में CIA पर फायरिंग, जवाब में पुलिस ने भी चलाई गोलियां, 2 घायल

 

 

हरियाणा के जींद के गांव बड़ौदा में में गुरुवार रात को सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने गई CIA टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी बदमाशों को पर गोलियां चलाई। गोलियां लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए।

पानीपत जेल की सुरक्षा में मिली चूक: 2 दिन में हवालातियों से मिले 4 मोबाइल; IMEI नंबर से जांच में जुटी पुलिस

आर्म्स एक्ट के आरोपी ने दी थी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, जींद पुलिस ने 3 दिन पहले गोहियां गांव के अजय को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लूट व डकैती समेत कई वारदातों में शामिल आरोपियों के बारे में बताया था। जिसके बाद CIA गुरुवार रात को गांव बड़ौदा के निकट बदमाशों को पकड़ने गई थी। उसी दौरान गांव के पुल के निकट राकेश व सोनू बाइक पर मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए कहा।

गांव बड़ौदा में मुठभेड़ के बाद पड़ी बदमाशों की बाइक।

गांव बड़ौदा में मुठभेड़ के बाद पड़ी बदमाशों की बाइक।

पुलिस को देख भागे

पुलिस को देखते ही राकेश व सोनू भागने लगे। दोनों युवकों ने CIA पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी सदिंप को गोली लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से पुलिसकर्मी बच गया। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायर किए। जिसके बाद सोनू व राकेश के पैरों में गोलियां लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

जींद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गांव बड़ौदा में CIA पर फायरिंग, जवाब में पुलिस ने भी चलाई गोलियां, 2 घायल

रोहतक CIA पर भी किया था हमला

घटना की सूचना मिलते ही DSP नर सिंह पुलिसबल के साथ अस्पताल में पहुंच गए। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों ने ही कुछ दिन पहले गांव पालवां में रोहतक CIA पर भी फायरिंग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
सोनी का मानना ​​है कि स्मार्टफोन के कैमरे 2024 तक डीएसएलआर कैमरों को पछाड़ देंगे, यहां जानिए क्यों

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *