चीन सीमा पर 3 साल में भारत के 295 प्रोजेक्ट: BRO DG बोले- 60 और परियोजनाएं तैयार होंगी, 3-4 साल में चीन को पछाड़ देंगे

 

बीआरओ डीजी ले. जनरल राजीव चौधरी के मुताबिक, 2008 में रक्षा मंत्री ने संसद में कहा था कि अगर हम सीमा पर सड़कें बनाएंगे तो चीन हमारे खिलाफ हमारी ही सड़कों का इस्तेमाल कर सकता है।

चीन सीमा पर भारत ने तीन साल में 295 रोड प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं। इनमें पुल, सुरंगें और एयरफील्ड्स हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने 24 सितंबर को ये जानकारी दी।

BSP सांसद दानिश बोले- BJP मेरी हत्या कराना चाहती है: मुझे रोज धमकियां मिल रहीं; भाजपा का आरोप- दानिश ने मोदी को कहे थे अपशब्द

बीआरओ प्रमुख ले. जनरल चौधरी के मुताबिक, भारत ने पिछले कुछ सालों में चीन सीमा पर तैयार 300 प्रोजेक्ट्स पर करीब 8 हजार करोड़ खर्च किए हैं। अगले चार महीनों में 60 और प्रोजेक्ट तैयार हो जाएंगे। काम तेजी से चल रहा है। 3-4 साल में हम चीन को पछाड़ देंगे। चौधरी चीन सीमा पर कंस्ट्रक्शन का काम देखने आए थे।

दो साल में सरकार ने बजट 100% बढ़ाया- BRO चीफ
BRO चीफ ले. जनरल चौधरी ने कहा कि भारत सरकार हमारे प्रोजेक्ट्स के लिए आर्थिक और नई तकनीक को लेकर काफी मददगार है। बीते 2 साल में सरकार ने हमारे बजट में 100% का इजाफा किया है।

पहले की सरकार चीन सीमा पर निर्माण को लेकर चिंता करती थीं
डीजी बीआरओ ने कहा कि पहले की सरकारें चीन सीमा यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सड़क बनाने को लेकर पशोपेश में रहती थीं। 2008 में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी ने संसद में कहा था कि अगर हम सीमा पर सड़कें बनाएंगे तो चीन हमारे खिलाफ हमारी ही सड़कों का इस्तेमाल कर सकता है।

‘आज की सरकार की सोच अलग है। हमारे प्रोजेक्ट्स को प्रमोट किया जा रहा है। पहले 60 साल में दो सुरंगें बनाई गई थीं, अब हमने 3 साल में 4 टनल बनाईं। सुरंगों का ये फायदा होता है कि आप किसी भी मौसम में पहाड़ी इलाकों में जा सकते हैं। रास्ता बंद नहीं होता।’

नूंह पहुंची 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी: DC-SP से हिंसा के बारे में ली जानकारी; नलहड़ मंदिर-साइबर थाने का किया निरीक्षण

ये खबर भी पढ़ें…

चीन ने अरुणाचल, अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया:जयशंकर बोले- चाइना की पुरानी आदत, पहले भी नक्शे निकाले, उनके दावों से कुछ नहीं होता

चीन ने 28 अगस्त को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है। चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर दोपहर 3:47 बजे नया मैप पोस्ट किया। इस पर भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन की पुरानी आदत है। उनके दावों से कुछ नहीं होता। पूरी खबर पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.
नागपुर में बारिश पर ब्रेक, बाढ़ से 4 की मौत: बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 6 की जान गई; MP-छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा का अलर्ट

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *