कैथल में दुकानदार से सवा 3 लाख ठगे: आरोपी ने कंप्यूटर का सामान बेचने के लिए किया संपर्क, विश्वास जता 18 लैपटॉप किए ऑर्डर

हरियाणा के कैथल में 3.25 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित से कंप्यूटर का सामान खरीदने पर ठगी की गई है। प‌ीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह: वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में कैथल निवासी मुनीष मंगला ने बताया कि वह कंप्यूटर की दुकान चलाता है। पिछले साल सितंबर में उसके मोबाइल पर कंप्यूटर शोरूम संचालक मनोज चौरसिया ने व्हाट्सऐप के माध्यम से कंप्यूटर और इससे संबधित अन्य सामान की खरीद को लेकर मैसेज भेजा। फिर 19 नवंबर 2022 को उसने 3 बायोमेट्रिक मशीन का ऑर्डर किया और उसके खाते में रुपए डाले।

बात करने पर माल जल्दी भेजने का दिया आश्वासन
उसका सामान दुकान पर पहुंच गया। इसके बाद उसने उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद 8 लैपटॉप, 18 लैपटॉप बैग, एक प्रिंटर व चार्जर का ऑर्डर किया। उसे 6 दिसंबर 2022 को 3 लाख 25 हजार 725 रुपए दे दिए। इसके बाद 8 दिसंबर को जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि माल जल्द ही पहुंच जाएगा। बिल व्हाट्सऐप पर भेज रहा है। उसने व्हाट्सऐप नंबर पर ई-बिल भेज दिया।

सपना चौधरी मां के साथ पलवल थाने में पेश: भाभी के दहेज और उत्पीड़न के आरोपों को नकारा, बयान दर्ज करवा लौटी

व्हाट्सऐप पर भेजा बिल निकला नकली
जब उसने जांच करवाई तो बिल नकली मिला। आरोपी ने उसके व्हाट्सऐप पर एक करियर की रसीद भेज दी। जांचने पर वह भी फर्जी मिली। इसके बाद जब वह दुकान के पते पर गया तो पता भी नकली था। साइबर पुलिस थाना के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी ‌की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगामी जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *