केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन पर निशाना: बोले- एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को वीजा न देकर किया भेद‌भाव

 

चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ियों को वीजा न देकर भेदभाव किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में कहा कि भारत के किसी भी कोने के खिलाड़ी को ओलिंपिक चार्टर के अनुसार वीजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। चीन की यह हरकत भारत को मंजूर नहीं है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का चीन पर निशाना: बोले- एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को वीजा न देकर किया भेद‌भाव

दरअसल, चीन ने अरुणाचल प्रदेश की महिला वुशु खिलाड़ी न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए ‘एक्रिडिटेशन’ देने से इनकार किया है जो खिलाड़ियों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है। इसे लेकर अनुराग ने चीन पर निशाना साधा है।

महिला विरोधी लोग 2024 से महिला आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे:ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला विरोधी लोग मांग कर रहे हैं कि नारी वंदन बिल को 2024 से लागू कर दो, क्योंकि वो जानते हैं कि अभी न डिलिमिटेशन और न जनगणना हुई। अगर कोई कोर्ट चला गया तो अदालत से स्टे मिल सकता है। ये जानते हुए विपक्ष के महिलाओं के अधिकार को छीनना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी ये लोग कहते है कि 2024 से लागू कर दो। कभी कहते हैं कि OBC को भी आरक्षण दे दो। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी की सोच से नहीं चलता, बल्कि संविधान से देश चलता है। उन्होंने कहा कि आज गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी बार बार संविधान का अपमान कर रही है।

पिटाई का दावा करने वाला केरल का सैनिक हिरासत में: गलत बयान देने का आरोप, दोस्त का दावा- मुझसे पीठ पर हरे रंग से PFI लिखवाया

हिमाचल को आर्थिक मदद को लेकर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने कहा कि PM मोदी ने इंतजार किए बिना हिमाचल में आपदा के बाद चार-चार किश्तें जारी कर आर्थिक मदद की। नुकसान के आकलन को केंद्रीय टीमें भी भेजी। मदद के लिए हेलिकॉप्टर और NDRF की टुकड़ियां भी दी। UPA सरकार में कई महीने टीमों को आने में ही लग जाते थे।

हिमाचल की ग्रामीण सड़कों को 2700 रुपए दिए। 5000 घर पहले, 6000 घर बाद में दे दिए। मनरेगा का पैसा भारत सरकार ने दिया। डंगे लगाने को केंद्र पैसा दे रहा है। क्या ये मदद नहीं है। उन्होंने उल्टा राज्य सरकार से सवाल किया कि प्रदेश ने क्या किया।

रोजगार मेले में शामिल होने शिमला पहुंचे अनुराग

दरअसल, अनुराग ठाकुर शिमला के लिए आज रोजगार मेले के नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिमला में 700 लोगों को अलग अलग विभागों व केंद्रीय उपक्रमों में नियुक्ति पत्र दिए।

 

खबरें और भी हैं…

.
सैनिक को पीटा, पीठ पर हरे रंग से लिखा PFI: केरल के कोल्लम जिले की घटना, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *