कुख्यात फौजी पर कसा शिकंजा: मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब तो कृष्ण मर्डर में सोनीपत पुलिस लगी पीछे; 11 मामले दर्ज-एक में फरार

 

 

हरियाणा के सोनीपत के कुख्यात बदमाश प्रियव्रत फौजी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ​​​​​​पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने के बाद जहां पंजाब पुलिस की दो टीमें सोनीपत में हैं, वहीं करीब सवा साल पुराने कृष्ण हत्याकांड में सोनीपत पुलिस ने भी उसके बारे में सूचना देने पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा है। मूसेवाला मर्डर के अलावा फौजी पर 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें से सिर्फ एक में ही उसकी गिरफ्तारी बाकी है।

कुख्यात फौजी पर कसा शिकंजा: मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब तो कृष्ण मर्डर में सोनीपत पुलिस लगी पीछे; 11 मामले दर्ज-एक में फरार

सवा साल बाद फतेहाबाद में आया नजर

सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत फौजी अकेले पुलिस के रडार पर नहीं है, बल्कि उसकी टोह में गैंगस्टर बिटटू बरोणा के साथी भी हैं। उसने 18 मार्च 2021 को खरखौदा क्षेत्र में बिट्‌टू के पिता कृष्ण की हत्या की थी। इसके बाद से ही वह सोनीपत में दिखाई नहीं दिया। करीब सवा साल बाद उसे अब फतेहाबाद के बीसला के पेट्रोल पंप पर उस बोलेरो में देखा गया, जिसका संबंध मूसेवाला हत्याकांड से है।

सोनीपत में जमी पंजाब पुलिस

चार दिन से पंजाब पुलिस की दो टीमें सोनीपत में उसके ठिकाने तलाश रही हैं। उसके कई जानकारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। पंजाब पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीमों के साथ यहां डटे हुए हैं। गढ़ी सिसाना में पुलिस ने छापेमारी भी की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सोनीपत पुलिस का साथ भी लिया जा रहा है।

बाइकर्स ने महिला से छीना बैग: पलवल में पड़ोसी पकड़ने दौड़े तो चलाई गोली; नाकाबंदी के बावजूद नहीं बाए हाथ

10 केसों में हो चुकी फौजी की गिरफ्तारी

प्रियव्रत फौजी की गिनती सोनीपत के कुख्यात बदमाशों में होती है। वह रामकरण बैंयापुर के गैंग का शार्प शूटर रहा है। कुख्यात प्रियव्रत पर 2 हत्याओं समेत कुल 11 मामले दर्ज हैं। सोनीपत के खरखौदा व बरोदा थाना में उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज है। 10 मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है और कई में वह कोर्ट से बरी हो चुका है।

कृष्ण हत्याकांड में उसे एक साल बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। हालांकि अब सोनीपत पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। मुखबिरों को भी उसके बारे में सूचनाएं जुटाने को बोला गया है। बताया गया है कि पंजाब पुलिस की एक टीम राजस्थान के अलावा नेपाल में भी फौजी और उसके साथियों के छिपने की संभावनाएं तलाश रही है।

बाइकर्स ने महिला से छीना बैग: पलवल में पड़ोसी पकड़ने दौड़े तो चलाई गोली; नाकाबंदी के बावजूद नहीं बाए हाथ

अंकित सेरसा की भी तलाश

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी बोलेरो में जो दूसरा शख्स फतेहाबाद के बीसला के पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, वह सोनीपत के सेरसा गांव का अंकित जाटी है। अंकित सेरसा जहां राजस्थान पुलिस के लिए वांटेड है, वहीं सोनीपत पुलिस के लिए उसका चेहरा बिल्कुल नया है। जिले में उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। हालांकि अप्रैल महीने में राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो केस उस पर दर्ज हैं। राजस्थान में ही छिपा था ओर वहीं से मूसेवाला मर्डर के लिए फतेहाबाद के रास्ते पंजाब पहुंचा था।

कृष्ण हत्याकांड गिरफ्तारी बाकी : एसपी

मूसेवाला मर्डर केस में नाम आने के बाद सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग ने भी प्रियव्रत फौजी के बारे में जानकारी जुटाई है। कृष्ण मर्डर में उसकी गिरफ्तारी न होने की बात पता चलने पर एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा है। साथ ही सीआईए और एसटीएफ को उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए हैं। पंजाब पुलिस के साथ सोनीपत पुलिस भी उसके पीछे पड़ गई है। एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि वह कृष्ण हत्याकांड में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयासों में तेजी लाई गई है।

 

खबरें और भी हैं…

.सफीदों नगर पालिका चेयरमैन पद पर नामांकन से पूर्व चेयरमैन अरुणा जैन के पति राकेश जैन ने क्या कहा… देखिए लाइव…

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *