करनाल में व्यक्ति ने किया सुसाइड: परिजन बोले- लिव इन में रहने वाली महिला ने ब्लैकमेल किया, प्रॉपर्टी हड़पना चाहती थी

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने महिला थाना के बाहर जहर निगल लिया। उसे इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

‘वाह मुझे यह सिखाने के लिए किसी की जरूरत है’: पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भारत में स्पिन का मुकाबला करने पर अजिंक्य रहाणे के साथ बातचीत को याद किया

थाने में मौजूद महिला।

जानकारी के अनुसार करनाल में गांव काछवा निवासी राजेश(40) एक महिला के साथ 10 साल से लिव इन में रह रहा था। कुछ समय पहले महिला और व्यक्ति का आपसी विवाद हो गया था। जिसके चलते महिला ने व्यक्ति की शिकायत महिला थाना में दी हुई थी। व्यक्ति को डर था कि कहीं महिला पुलिस केस में न फंसा दे। वह अपनी आप बीती बताने के लिए महिला थाने गया था। बाद में डर के मारे राजेश ने यह कदम उठया।

थाने में मौजूद मृतक राजेश के परिजन।

थाने में मौजूद मृतक राजेश के परिजन।

SP से मिलने पहुंचे परिजन
इसी मामले में शनिवार दोपहर को मृतक राजेश के परिजन एसपी गंगा राम पूनिया से मिलने से पहुंचे। उनका आरोप है कि महिला राजेश को ब्लैकमेल कर रही थी कि वह अपनी संपत्ति उसके नाम करवाए। राजेश महिला के नाम संपत्ति करवाना नहीं चाहता था।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे भिवानी: बोले- 45 MLA होते तो पहले दिन बुढ़ापा पेंशन 5100 होती; अब 250 की बढ़ोतरी में खुश

परिजनों का आरोप है महिला ने राजेश को यह भी धमकी दे रखी थी कि अगर प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की तो वह अपनी दस साल के बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी झूठा केस दर्ज करवा देगी। उसी के चलते महिला ने थाने में राजेश की शिकायत दी। परिजनों ने SP से आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

परिजनों से बातचीत करती पुलिस।

परिजनों से बातचीत करती पुलिस।

राजेश दो बार पहले भी जहर खाने का कर चुका था प्रयास
वहीं महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि वह करीब दस साल से लिव इन में रह रही थी। व्यक्ति के परिवार वालों को भी हम दोनों के बारे में पता था। गांव में परिवार के साथ भी वह दो महीने तक रही थी। दोनों के बीच किराए पर मकान पर रहने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने बताया कि राजेश ने पहले भी दो बार जहर खाने का प्रयास किया था।

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना के SHO ललित का कहना है कि व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। वह महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। मृतक राजेश के परिजनों की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *