करनाल में महिला के साथ भागा युवक लापता: 4 दिन पहले घर लौटी 2 बच्चों की मां; परिजन बोले-बेटे की जान खतरे में

 

हरियाणा के करनाल से एक माह पहले महिला के साथ फरार हुए युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। महिला अपने घर वापस लौट आई है, लेकिन युवक को परिजन तलाश रहे हैं। उसके पिता ने पुलिस को शिकायत देकर महिला के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनको शक है कि कहीं युवक की हत्या न हो जाए।

पंजाब-हिमाचल में शानन प्रोजेक्ट को लेकर जंग: CM सुक्खू बोले-लीज खत्म होते ही हमे मिले प्रोजेक्ट, मुख्यमंत्री मान ने केंद्र को पत्र लिखकर जताई दावेदारी

दरअसल, करनाल के गांव कलसौरा निवासी राम निवास (21) 22 अगस्त की शाम को गांव की रहने वाली 2 बच्चों की मां के साथ फरार हो गया था। राम निवास की महिला के पति के साथ दोस्ती थी। दोस्त ने ही परिजनों को राम निवास और उसकी पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। महिला 3-4 दिन पहले वापस घर लौट आई है,लेकिन युवक नहीं लौटा।

महिला ने वापस लौट शिकायत सौंपी

गांव कलसौरा निवासी संत लाल ने उसके पास एक बेटा राम निवास और छोटी बेटी है। 22 अगस्त की शाम को काम पर जाने की बात कहकर उसका बेटा घर से लापता हुआ था। उन्हें पता चला था कि गांव की एक महिला भी उसी दिन लापता हो गई थी। अब वापस लौटकर आई तो महिला ने उनके खिलाफ पुलिस चौकी में मारपीट की शिकायत सौंप दी।

केजरीवाल के बंगले की CBI जांच होगी: मेनका बोलीं- इस्कॉन वाले कसाइयों को गाय बेचते हैं; नेपाली क्रिकेटर्स ने युवराज-रोहित के रिकॉर्ड तोड़े

धमकी दी थी, तुम्हारा लड़का वापस नहीं आएगा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि महिला के भाई ने कुछ दिन पहले उसके परिवार को धमकी दी थी कि हमारी लड़की तो अकेली घर आ जाएगी, लेकिन तुम्हारा लड़का वापस कभी घर नहीं आएगा। आरोप लगाया कि महिला ने उसके बेटे को कहीं छोड़ दिया है या उसकी हत्या करा दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब दोनों साथ गए थे तो महिला वापस अकेली लौट आई है, लेकिन उसका बेटा नहीं आया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा अरेस्ट: ड्रग तस्करी केस में चंडीगढ़ आवास पहुंची पुलिस; पानी भी नहीं पीने दिया, हाथ से छीना गिलास

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *