करनाल में प्योंत टोल पर जुटेंगे किसान: प्रदर्शन करके फूंकेंगे सरकार का पुतला, 5 अगस्त को जिला सचिवालय पर होगा प्रदर्शन

 

 

आज देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा के आहृान पर सुबह 11 से 4 बजे तक का चक्का जाम का ऐलान किया गया था, लेकिन किसानों ने तीज त्योहार के चलते चक्का जाम को कैंसिल किया है। करनाल में आज किसान दोपहर 12 बजे प्योंत टोल पर एकत्रित होंगे।

5जी स्पेक्ट्रम की बिक्री 5वें दिन 1.50 लाख करोड़ रुपये के करीब; आज फिर से शुरू करने के लिए बोली लगाना

सरकार का फूंकेंगे पुतला

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि पहले संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देशभर में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक टोल फ्री करवाने का फैसला लिया गया था, लेकिन आज तीज पर्व के चलते टोल फ्री के प्लान को कैंसिल कर दिया है। अब सरकार पुतला फूंककर चेतावनी दी जाएगी।

12 बजें प्योंत टोल एकत्रित होंगे किसान

मान ने बताया कि पहले सभी किसानों को आज बसताड़ा टोल पर एकत्रित होना था, लेकिन अब जिलेभर के किसान प्योंत टोल पर दोपहर 12 बजे एकत्रित होंगे और धरना देंगे। केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के मामले में विश्वासघात करने के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका जाएगा।

आधुनिकता के दौर में फीका पड़ने लगा त्योहारों का रंग: अपनी संस्कृति को भूले लोग, पहले तीज पर मनाया जाता था 10 दिन उत्सव

5 को शामलात भूमि के मुद्दे को लेकर CM सिटी में होगा प्रदर्शन

मान ने बताया कि शामलात व मुश्तरका मालकान आदि भूमि के मुद्दे को लेकर आने वाली 5 अगस्त को भाकियू की ओर से प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। गांव में बची हुई सांझे की जमीनों को सरकार को कब्जाने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लेकर भाकियू के तत्वाधान में आंदोलन शुरू किया जा चुका है। इस आंदोलन में सभी किसान मजदूरों को शामिल करने के लिए गांव-गांव जाकर किसान पंचायतें की जा रही हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
रोहतक में 24 घंटे में मिले 10 कोरोना मरीज: 117 एक्टिव केस, संक्रमण दर कम होकर 0.056% रह गई, रिकवरी रेट 97.79

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *