करनाल तहसील रिश्वत प्रकरण मामला: दो की गिरफ्तारी के बाद अन्य कर्मचारी भी शक के दायरे में, विभाग में मचा हड़कंप

 

CM सिटी करनाल में एक बार फीर भ्रष्टाचार के मामला सुर्खियों में है। HSVP के संपदा अधिकारी व JE की गिरफ्तारी के 15 दिन बाद ही शनिवार देर शाम को रिश्वत लेने के आरोप में जहां तहसीलदार निखिल सिंगला व डीड राइटर गुलशन को गिरफ्तार किया है। वहीं करनाल तहसील में तैनात एक और कर्मचारी को भी जांच में शामिल किया जाना है। मामले की तहत तक पहुंचने के लिए विजिलेंस के शंक की सुई अब तहसील के सभी कर्मचारियों पर है। जिसके चलते आज एक और कर्मचारी को जांच में शामिल किया जा सकता है।

अंडे की रेहड़ी लगाने को लेकर खूनी संघर्ष: रंजिश में बांसकुसला गांव में एक युवक के हाथ पर फावड़ा मारा, दूसरे को गोलियां

आरोपियों को हिरासत में लेकर आई विजिलेंस की गाड़ी।

शनिवार देर शाम को तहसीलदार और डीड राईटर की गिरफ्तारी के बाद तहसील कर्मचारी देर रात तक एक दूसरे को फोन घनघनाते रहे। वहीं खुद के दामन को बचाने के लिए आज कार्यालय से आज तहसील से गायब रहने के प्रोग्राम बनाते रह है। इधर विजिलेंस किसी भी सूरत में शक के दायरे में आने वाले प्रतिएक कर्मचारी से पूछताछ की तैयारी कर चुकी है। विजिलेंस टीम आज दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश कर करेगी। आरोपियों के रिमांड के दौरान और कई खुलासे विजिलेंस टीम कर सकती है।

हो सकते है और कई बड़े खुलासे

जानकारी के अनुसार अगर आज विजिलेंस टीम करनाल तहसील के नकल कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को जांच में शामिल कर सकती है। अगर तहसील कार्यालय में इस कर्मचारी को विजिलेंस जांच में शामिल करती है तो आरोपी तहसीलदार के कई बड़े राज खुल सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी करनाल तहसील में नकल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के माध्यम से रजिस्ट्री करवाने की एवज में मोटी रकम वसूलता था।

कुछ भी नहीं फोन (1) कैमरा गुणवत्ता और अधिक में सुधार के लिए नया अपडेट प्राप्त करता है: सभी विवरण

मार्च में करनाल में हुई थी आरोपी तहसीलदार की पोस्टींग

जानकारी के अनुसार तहसीलदार राजबख्स की गिरफ्तारी के बाद तहसीलदार निखिल सिंगला की पोस्टिंग करनाल में हुई थी। इसके बाद तहसीलदार को घरौंडा का चर्ज दिया गया था। बाद में इंद्री व करनाल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करनाल घरौंडा व इंद्री तहसील से रजिस्ट्री करवाने की एवज में मोटी रकम विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से वसूलता था।

विजिलेंस के बाहर का दृश्य।

विजिलेंस के बाहर का दृश्य।

घरौंडा में डीड राइडर के माध्यम से लेता था तहसीलदार पैसे

विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया उन्हें शनिवार को सूचना मिली थी एक घरौंडा निवासी व्यक्ति से गिरदावरी ठीक करवानी थी। जिसको लेकर वह कुछ समय पहले तहसीलदार से मिले थे। आरोपी तहसीलदार ने उन्हें डीड राइटर गुलशन गुलाटी से मिलने के लिए कहा। यहां पर डीड राइटर गुलशन गुलाटी से मिले तो राइटर ने उनके काफी समय तक चक्कर लगवाए। बाद में आरोपी डीड राइटर ने इस काम की एवज में पीड़ितों से 25 हजार रुपए की डिमाड की और बाद में जब पीड़ित ने बताया ने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे सकते। तो आखिर में 20 हजार रुपए सौदा तय हुआ।

सिरसा में AAP कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करने जा रहे थे घेराव, हिरासत में लिए गए

सेक्टर 32 में डीड राइडर ने बुलाया पीड़ित को पैसे लेकर

विजिलेंस के इस्पेंक्टर सचिन कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम को तहसील के डीड राइटर ने पीड़ित को पैसे लेकर बुलाया था। जिसमें विभाग की तरफ से टीम गठित की गई थी। एसड़ीएम अनुभव महता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में 20 हजार रुपए पर पाउडर लगाकर पीड़ित को दिए गए थे। आरोपी के कहे अनुसार पीड़ित डीड राइटर को पैसे देने के लिए के सेक्टर 32 गई थी। साथ में पीछे विजिलेंस की टीम मौके पर मौजूद थी। जैसे ही आरोपी डीड राइटर गुलशन गुलाटी ने पीड़ित से पैसे लिए तो विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

तहसीलदार को देने थे पैसें

​​​​​​​ विजिलेंस ने जब आरोपी डीड राइटर को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की पता चला कि तहसीलदार के कहने पर उसने पीड़ितों से पैसे लिए थे। यह सारे पैसे मेरे नहीं है। ये पैसे तहसीलदार के है। डीड राइटर के बयान के आधार आरोपी तहसीलदार को गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी तहसीलदार पहले भी रजिस्ट्री करवाने व अन्य मामलों में चार से पांच बार डीड राइटर से पैसे ले चुका है।

भाजपा कार्यकर्ता से भी लिए थे पैसें

वहीं आरोपी तहसीलदार के गिरफ्तार होने के बाद भाजपा नेता जगमोहन अंनद भी मीडिया के सामने आए और कहा की इस तहसीलदार ने हमारे कार्यकर्ता का काम करवाने की एवज में पैसें लिए थे। जिसको लेकर उन्होंने इस तहसीलदार को सुधरने के लिए भी कहा था। लेकिन उसके बाद भी आरोपी तहसीलदार नहीं सुधरा और आज विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आज करेगें अदालत में पेश

​​​​​​​विजिलेंस के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगें। रिमांड के दौरान आरोपी और भी कई खुलासे कर सकते है।

 

खबरें और भी हैं…

.सिरसा में AAP कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करने जा रहे थे घेराव, हिरासत में लिए गए

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *