सिरसा में AAP कार्यकर्ताओं का पुलिस से टकराव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करने जा रहे थे घेराव, हिरासत में लिए गए

 

हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं का पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में नगर परिषद के पुराने कार्यालय के पास एकत्रित हुए। जैसे ही वे मुख्यमंत्री का विरोध करने निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आप कार्यकर्ता और पुलिस में टकराव देखने को मिला। जब कार्यकर्ता पुलिस के समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

17 लाख कैश से भरा ATM चुराया: पानीपत में कृष्णपुरा चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात; XUV में आए थे 4 बदमाश

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना खर्ची, बिना पर्ची के नौकरी देने के दावे फेल साबित हुए है क्योंकि उनके विधायक दुड़ाराम की सच्चाई सामने आ गई है। जिला में नशे के मामले भी बढ रहे हैं। इसी के विरोध में हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रोक दिया। सीएम की जनता दरबार में सिर्फ चुनिंदा शिकायतों पर सुनवाई हो रही है। हम घेराव करने जा रहे थे, तो हमें रास्ते में रोक कर गिरफ्तार करना गलत है।

सिरसा में आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया।

सिरसा में आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया।

DSP नर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के लोग एकत्रित हुए थे। जब वे समझाने से नहीं माने तो हिरासत में ले लिया है। कार्यकर्ता जबरदस्ती रेस्ट हाउस में सीएम के प्रोग्राम में जाना चाहते थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म: सौतेला पिता 6 माह बनाता रहा संबंध, बेटी पहुंची CWC, सदर थाना में हुआ मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *