ऑटो चालक का हाथ काटा: सवारियां छोड़कर आ रहा था; शौच करने के लिए रूका तो युवकों ने छीने 3 हजार रुपये

 

 

हिसार में बुधवार को दो युवकों ने एक ऑटो चालक से तीन हजार रुपये छीन लिए। ऑटो चालक ने विरोध किया तो युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। इस हमले में ऑटो चालक का हाथ कट गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक की हालत गंभीर है।

नगर निगम के 26 क्लर्क पर बैठी जांच: रिलीव होने के बाद भी करते रहे काम; मुख्यालय से मांगा आईडी का ब्यौरा

जानकारी अनुसार ऑटो चालक दलीप गांव मात्र श्याम का है। वह लुदास गांव में सवारियां छोड़ कर रहा था। दोपहर को जब सेक्टर 14 पार्ट टू और श्मशान भूमि के बीच के रास्ते पर पहुंचा, तो ऑटो रोक कर शौच करने के लिए उतरा। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक आए और उससे पैसे छीनने लगे। उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब उसने बचाव किया तो तेजधार हथियार से उसका हाथ काट दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। ऑटो चालक को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसका सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। सिटी एसएचओ कृष्ण कुमार ने कहा कि ऑटो चालक के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मचारी गए है।

अंबाला में गिरा 2 मंजिला मकान: मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत; 2 दिन पहले किराए पर लिया था

खबरें और भी हैं…

.प्राथमिक सहायता से दिया जा सकता है नया जीवनदान : रवि हुड्डा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *