एडवोकेट विजयपाल सिंह की पीठ थपथपा गए गए हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देब शार्ट नोटिस पर इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए विजयपाल सिंह को दी बधाई

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लब देब सफीदों शहर स्थित भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह के कार्यालय पहुंचे। जहां पर एडवोकेट विजयपाल सिंह ने उन्हे हरियाणा की मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट करके उनका जोरदार अभिनंदन किया।
आहलुवालिया भवन में जुटे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को देखकर गद्गद हुए हरियाणा प्रभारी विप्लब देब ने एडवोकेट विजयपाल सिंह की पीठ थपथपाते हुए उनके पार्टी के प्रति पुराने समय से समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। विप्लब देब ने अपने संबोधन में कहा कि एक घंटे के इतने शार्ट नोटिस पर एडवोकेट विजयपाल सिंह इतना बड़ा और अच्छा कार्यक्रम कर सकते हैं तो पूर्व निर्धारित आयोजन कितना बेहतरीन, शानदार व विशाल होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इस आयोजन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एडवोकेट विजयपाल सिंह में नेतृत्व करने की बड़ी क्षमता है। विप्लब देब ने विजयपाल सिंह को भविष्य में भी इसी प्रकार पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विजयपाल सिंह ने प्रभारी विप्लब देब को सफीदों क्षेत्र की कुछ समस्याओं व परियोजनाओं से अवगत करवाया। जिस पर विप्लब देब ने कहा कि सफीदों क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी।
विप्लब देब ने कहा कि जब से वे हरियाणा के प्रभारी बने हैं, तब से वे हरियाणा भर का भ्रमण कर रहे है। भ्रमण के दौरान पाया कि हरियाणा के लोग विशाल हद्य के स्वामी हैं और काफी संपन्न है। यहां के सभी पार्टी कार्यकत्र्ता बेहद मिलनसार, मृदुभाषी व मेहनती हैं। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा हरियाणा में जीत दर्ज करवा रही है। इस प्रदेश की कहावत देसा मैं देस हरियाणा जित दूध दही का खाना, यहां के खानपान में चरितार्थ होती दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार हरियाणा एक हरियाणवीं एक के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और नित्त नई योजनाएं बनाकर उनको अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सरकार ने अनेक योजनाओं का सरलीकरण करके उन्हे घर-घर तक पहुंचाया है तथा जनता उन योजनाओं का लाभ अपने घर द्वार पर ही उठा रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत 9 वर्ष के शासनकाल में करवाएं गए ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में भारत देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है और पूरा विश्व आज भारत की तरफ उम्मीदों भरी निगाहों से देख रहा है। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने हरियाणा प्रभारी विप्लब देब को आश्वासन दिया कि पार्टी उन्हे जो भी दायित्व देगी उसे वे पूरी निष्ठा व लग्र से निभाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर एडवोकेट विजयपाल सिंह ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र की ओर से एक स्मृति चिन्ह पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब को भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *